कंबलवाली संचिका पर मेयर ने किया अनुमोदन

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : इस कड़ाके के ठंड में भी नगर निगम की ओर से कंबल खरीद की अभी प्रक्रिया ही चल रही है. कंबल की खरीद की संचिका सोमवार की शाम मेयर सीमा साहा के पास आयी और मेयर ने इस संचिका पर अनुमोदन कर दिया. मेयर ने कहा कि हमने अनुमोदन कर दिया है, अब […]

विज्ञापन

भागलपुर : इस कड़ाके के ठंड में भी नगर निगम की ओर से कंबल खरीद की अभी प्रक्रिया ही चल रही है. कंबल की खरीद की संचिका सोमवार की शाम मेयर सीमा साहा के पास आयी और मेयर ने इस संचिका पर अनुमोदन कर दिया. मेयर ने कहा कि हमने अनुमोदन कर दिया है, अब निर्णय लेने का काम नगर आयुक्त का है.

आपके शहर में

विज्ञापन
अनुमोदन किये जाने के बाद मंगलवार को नगर आयुक्त ने कंबल की खरीद वाली संचिका पर निर्देश दे दिया है. कार्यालय अधीक्षक मो रेहान ने बताया कि जैम पोर्टल से कंबल की खरीद होगी. वहीं जैम पोर्टल से कंबल की खरीद पर कम से कम 21 दिन लग सकते हैं. कंबल की खरीद अभी तक नहीं होने को लेकर कई पार्षद मेयर सीमा साहा से मिले.
उनसे बात करने के बाद पार्षद प्रसेनजीत सिंह उर्फ हंसल सिंह, फरीदा आफरीन, साबिहा रानू, कुमारी कल्पना, गोविंद बनर्जी नगर आयुक्त जे प्रियदर्शनी से मिले. नगर आयुक्त से मिलने के बाद पार्षद हंसल सिंह ने बताया कि नगर आयुक्त ने कहा कि सात दिनों में कंबल की खरीद हो जायेगी. उन्होंने कहा कि पार्षदों ने नगर आयुक्त को सफाई की खराब स्थिति की जानकारी दी. नगर आयुक्त ने स्वच्छता प्रभारी को बुलाकर कहा कि सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाये. जो सही से काम नहीं कर रहे हैं उसे बदला जाये.
मेयर से मिलने आये पार्षदों ने कहा कि कब तक हमलोग लाेगों को कहेंगे कि आज-कल में कंबल आ जायेगा. पार्षद कुमारी कल्पना ने कहा कि हर दिन कंबल के लिए लोग घर पर आ जाते हैं, उन्हें समझाते है कि जल्द आ जायेगा कंबल. लेकिन उन्हें कब तक समझायें. पार्षद प्रसेनजीत सिंह उर्फ हंसल सिंह ने कहा कि निगम संवेदनहीन बन गया है. अभी तक निगम कंबल का क्रय नहीं कर पाया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन