वेतन न मिलने से नाराज 90 डॉक्टर आज से हड़ताल पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Dec 2019 3:53 AM
भागलपुर : जेएलएनएमसीएच में पीजी कोर्स कर रहे डॉक्टरों पर मरीजों के इलाज का पूरा बोझ है. बावजूद पीजी डॉक्टरों को नियमित रूप से वेतन देने में स्वास्थ्य विभाग सजग नहीं. मायागंज अस्पताल के 90 से अधिक पीजी डॉक्टरों को बीते पांच माह से वेतन नहीं मिला है. बिना वेतन के दिन-रात मेहनत करने वाले […]
भागलपुर : जेएलएनएमसीएच में पीजी कोर्स कर रहे डॉक्टरों पर मरीजों के इलाज का पूरा बोझ है. बावजूद पीजी डॉक्टरों को नियमित रूप से वेतन देने में स्वास्थ्य विभाग सजग नहीं. मायागंज अस्पताल के 90 से अधिक पीजी डॉक्टरों को बीते पांच माह से वेतन नहीं मिला है. बिना वेतन के दिन-रात मेहनत करने वाले पीजी डॉक्टरों में घोर नाराजगी है.
पीजी डॉक्टरों ने एलान किया है कि जब तक अकाउंट में बकाया वेतन नहीं आयेगा. तब तक सभी पीजी डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे. मंगलवार से किसी भी मरीज का इलाज करने अस्पताल नहीं आयेंगे. सभी अपने-अपने हॉस्टल में बैठे रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










