निर्भय साह के घर पर पुलिस ने की छापेमारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2019 4:04 AM
भागलपुर : मोजाहिदपुर थाना अंतर्गत क्लबगंज में पिछले शुक्रवार को हुई गोलीबारी मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है. गोलीबारी के आरोपित निर्भय साह के घर पर पुलिस ने छापेमारी की. हालांकि पुलिस बिना किसी गिरफ्तारी के वापस हो गयी. वहीं अब थाना प्रभारी प्रमोद कुमार निर्भय सिंह के हथियार लाइसेंस को रद्द करने की […]
भागलपुर : मोजाहिदपुर थाना अंतर्गत क्लबगंज में पिछले शुक्रवार को हुई गोलीबारी मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है. गोलीबारी के आरोपित निर्भय साह के घर पर पुलिस ने छापेमारी की. हालांकि पुलिस बिना किसी गिरफ्तारी के वापस हो गयी. वहीं अब थाना प्रभारी प्रमोद कुमार निर्भय सिंह के हथियार लाइसेंस को रद्द करने की प्रक्रिया में लगे हैं.
लाइसेंस का नंबर मंगाया जा रहा है. इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. वहीं पुलिस को सूचना मिली कि गोलीकांड मामले में एक आरोपित जीतू कोर्ट में है. सूचना पर सादे लिबास में पुलिस जवानों को इसे पकड़ने के लिए भेजा गया. करीब एक घंटे से ज्यादा तक पुलिस जीतू को खोजती रही लेकिन वह कहीं नहीं दिखा. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले को लेकर लगातार छापेमारी जारी है. जल्द ही इस मामले के सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










