भागलपुर से नयी दिल्ली के बीच जनसाधारण एक्सप्रेस को स्वीकृति
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : भागलपुर से नयी दिल्ली के बीच नयी जनसाधारण एक्सप्रेस के परिचालन की स्वीकृति रेलवे बोर्ड ने दे दी है. इस बाबत रेलवे बोर्ड ने मालदा मंडल से फिजिबिलिटी रिपोर्ट की मांग की है. मालदा मंडल अगले सप्ताह रिपोर्ट बनाकर बोर्ड को भेजेगा. इसके बाद जनसाधारण एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हो जायेगा. यह जानकारी […]
विज्ञापन
भागलपुर : भागलपुर से नयी दिल्ली के बीच नयी जनसाधारण एक्सप्रेस के परिचालन की स्वीकृति रेलवे बोर्ड ने दे दी है. इस बाबत रेलवे बोर्ड ने मालदा मंडल से फिजिबिलिटी रिपोर्ट की मांग की है. मालदा मंडल अगले सप्ताह रिपोर्ट बनाकर बोर्ड को भेजेगा. इसके बाद जनसाधारण एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हो जायेगा.
यह जानकारी बुधवार को स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक यतेन्द्र कुमार ने दी. उन्होंने कहा कि जनसाधारण एक्सप्रेस भागलपुर शाम 5.45 बजे आयेगी और रात 11.10 में आनंद विहार टर्मिनल के लिए रवाना होगी.
भागलपुर स्टेशन को भोपाल की तरह सजाया जा रहा : डीआरएम ने कहा कि भागलपुर स्टेशन का स्वरूप छह माह के अंदर बदल जाएगा. विक्रमशिला विवि की तरह जंक्शन का लुक होगा इस पर काम तेजी से चल रहा है. इससे पहले डीआरएम ने स्टेशन परिसर समेत वाशिंग पीट, कोचिंग यार्ड, रनिंग रूम, प्लेटफार्म नंबर एक प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के बाद उन्होंने लाउंज में अधिकारियों के साथ बैठक की. डीआरएम ने कहा कि भागलपुर स्टेशन को भोपाल की तरह सजाया जाएगा. एक्सलेटर की व्यवस्था बेहतर होने तक लिफ्ट लगाने का आदेश दिया. स्टेशन की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने को कहा. व्यवस्था को बेहतर बनाने में यात्रियों से सहयोग मांगा. डीआरएम ने चाइल्ड हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










