नहाय-खाय के साथ आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : छठ महापर्व दो व तीन नवंबर को गंगा घाटों, तालाबों व अन्य घाटों पर मनाया जायेगा. इस दौरान घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे. पर्व के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए घाटों व विभिन्न जगहों पर पुलिस जवान, पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी की तैनाती जिला व […]

विज्ञापन

भागलपुर : छठ महापर्व दो व तीन नवंबर को गंगा घाटों, तालाबों व अन्य घाटों पर मनाया जायेगा. इस दौरान घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे. पर्व के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए घाटों व विभिन्न जगहों पर पुलिस जवान, पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी की तैनाती जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा कर दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घाटों की निगरानी नाव, सीसीटीवी कैमरे, वीडियो कैमरे आदि से भी की जायेगी. घाटों पर मेडिकल टीम, चलंत एंबुलेंस आदि की व्यवस्था भी की गयी है. चार घाट पर नियंत्रण कक्ष से दंडाधिकारी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज पर निगरानी रखेंगे और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर कार्रवाई करेंगे. छठ पर्व समाप्त होने पर सभी सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग वरीय पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध करायी जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन