डॉ निधि को मिले पांच अवार्ड

Updated at : 25 Oct 2019 3:12 AM (IST)
विज्ञापन
डॉ निधि को मिले पांच अवार्ड

जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज का 49वां स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को धूमधाम से मना भागलपुर : जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज का 49वां स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया. नाैलखा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मेडिकल छात्रों काे गाेल्ड मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. डाॅ निधि कुमारी काे […]

विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज का 49वां स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को धूमधाम से मना

भागलपुर : जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज का 49वां स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया. नाैलखा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मेडिकल छात्रों काे गाेल्ड मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. डाॅ निधि कुमारी काे पांच अवार्ड मिले. उन्हें एमबीबीएस में सबसे ज्यादा अंक अाने पर प्रिंसिपल चैंपियन गाेल्ड मेडिकल अवार्ड, डाॅ डीपी सिंह बेस्ट ग्रेजुएट गाेल्ड मेडल, मेडिसिन में डाॅ बी प्रसाद मेमाेरियल गाेल्ड मेडल अवार्ड, डाॅ एके जायसवाल के नाम से गाेल्ड मेडल व इएनटी में डाॅ एसपी सिंह के नाम से अवार्ड मिला.
नेत्र विभाग में डाॅ सुबाेध मित्रा मेमाेरियल गाेल्ड मेडल अवार्ड व शिशु विभाग में डाॅ उषा सिन्हा मेमाेरियल गाेल्ड मेडल अवार्ड डाॅ तनिषा काे दिया गया. सर्जरी में डाॅ मृत्युंजय कुमार गाेल्ड मेडल अवार्ड डाॅ साक्षी काे मिला. अाॅब्स एंड गायनी में डाॅ अारएन झा मेमाेरियल गाेल्ड मेडल अवार्ड डाॅ स्नेहा अग्रवाल काे मिला. मुख्य अतिथि व पूर्व प्राचार्य डॉ अर्जुन सिंह व मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ हेमंत कुमार सिन्हा ने केक काट कर व दीप जला कर कार्यक्रम का उद्‍घाटन किया. स्वागत भाषण डॉ संदीप लाल ने दिया.
उन्होंने समारोह के दौरान मेडिकल छात्र व मायागंज मोहल्ले के लोगों के बीच हुई मारपीट की निंदा की. उन्होंने प्राचार्य से कहा कि कॉलेज काउंसिल की बैठक बुलाकर दोषी छात्रों पर कार्रवाई की जाये. प्राचार्य डॉ हेमंत कुमार ने शीघ्र बैठक बुलाने की बात कही. कार्यक्रम में मेडिकल छात्रों ने अपने शिक्षकों से माफी मांगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन