नाबालिग के साथ चार लड़कों ने किया गैंगरेप, दो आरोपित धराये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Oct 2019 2:27 AM
भागलपुर : बबरगंज थाना क्षेत्र के बागबाड़ी परिसर में गुरुवार की रात चार लड़कों ने मिल कर इसी इलाके की रहनेवाली एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया. आरोपितों में एक लड़का नाबालिग है. पुलिस ने देर रात ही छापेमारी कर गैंगरेप के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि, दो अन्य आरोपितों की […]
भागलपुर : बबरगंज थाना क्षेत्र के बागबाड़ी परिसर में गुरुवार की रात चार लड़कों ने मिल कर इसी इलाके की रहनेवाली एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया. आरोपितों में एक लड़का नाबालिग है. पुलिस ने देर रात ही छापेमारी कर गैंगरेप के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि, दो अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी है. देर रात ही महिला थाना में केस दर्ज कर पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी. इधर, नाबालिग होने को लेकर पुलिस ने आरोपितों की भी मेडिकल जांच करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










