ससुरालवालों ने किया प्रताड़ित, पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाला

भागलपुर : तीन तलाक पर कानून बनने के बाद भागलपुर रेंज में गुरुवार को तीसरा मामला सामने आया है. बांका जिला के रजौन स्थित इस्लामपुर की रहनेवाली बीबी नुसरत खातुन ने अपने गोराडीह थाना क्षेत्र के कुल्डीह पिथना निवासी पति मो अब्दुल समेत ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध प्रताड़ित करने और तीन तलाक देकर […]
भागलपुर : तीन तलाक पर कानून बनने के बाद भागलपुर रेंज में गुरुवार को तीसरा मामला सामने आया है. बांका जिला के रजौन स्थित इस्लामपुर की रहनेवाली बीबी नुसरत खातुन ने अपने गोराडीह थाना क्षेत्र के कुल्डीह पिथना निवासी पति मो अब्दुल समेत ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध प्रताड़ित करने और तीन तलाक देकर घर से निकालने की शिकायत डीआइजी से की.
महिला की शिकायत पर डीआइजी ने गोराडीह थानाध्यक्ष को मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. हालांकि गुरुवार देर शाम तक पीड़ित महिला गोराडीह थाना नहीं पहुंची थी. इससे पूर्व बांका जिला के अमरपुर थाना और भागलपुर के नाथनगर थाना में भी तीन तलाक का मामला दर्ज किया जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










