बेटी का इलाज कराने में पिता हो गये थे असमर्थ, तंग आकर फेंक दिया कुआं में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2019 8:14 PM

विज्ञापन

भागलपुर : बिहार के भागलपुर में सुलतानगंज प्रखंड के बाथ थाना क्षेत्र के नयागांव पंचायत के हलकराचक में बुधवार को कुआं में बच्ची का शव मिलने के बाद गुरुवार को पुलिस ने बच्ची के पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया. मृतक बच्ची की मां रूणा देवी के बयान पर पिता रौशन यादव के विरुद्ध […]

विज्ञापन

भागलपुर : बिहार के भागलपुर में सुलतानगंज प्रखंड के बाथ थाना क्षेत्र के नयागांव पंचायत के हलकराचक में बुधवार को कुआं में बच्ची का शव मिलने के बाद गुरुवार को पुलिस ने बच्ची के पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया. मृतक बच्ची की मां रूणा देवी के बयान पर पिता रौशन यादव के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस के पूछताछ में मृतक के पिता ने घटना का विस्तार सेखुलासा किया. घटना की जानकारी सुन कर पुलिस भी हैरान हो गयी. मासूम बच्ची की हत्या कर पिता ने ही कुआं में शव को फेंक दिये जाने की बात स्वीकार किया है.

लोगों ने कर्ज देना भी कर दिया था बंद, जमीन को रख दिया गिरवी
घटना की जानकारी बताते हुए बच्ची के पिता ने कहा कि बेटी गंभीर बीमारी से ग्रसित थी. जन्म से ही उसका इलाज करा कर रहे थे, लेकिन इलाज के बाद भी बीमारी में कोई सुधार नहीं हो रहा था. इलाज में काफी पैसा खर्च कर दिये थे. इलाज के लिए गांव में कई लोगों से कर्ज लिया था. जब लोगों ने कर्ज देना बंद कर दिया तो जमीन को गिरवी रख दिया था. इलाज कराते-कराते पिता तंग आ चुका था. आर्थिक तंगी से तबाह होने के बाद बच्ची करूणा की हत्या करने की योजना बनायी गयी.

पत्नी को भी नहीं लगने दिया भनक
बच्ची के पिता ने जब हत्या करने की योजना बनायी तो इसकी भनक पत्नी को भी नहीं लगने दिया. बताया गया कि हत्या करने की योजना इसलिए लिया गया कि बच्ची की मां हमेशा इलाज बेहतर तरीके से कराने का दबाव देती थी. जिसके चलते हर रोज पारिवारिक विवाद होता था. बताया गया कि मासूम बच्ची के पिता ने एक सप्ताह पूर्व ही बच्ची की हत्या करने की योजना बना लिया था. कई दिन तक बच्ची को गायब करने का प्रयास किया गया, लेकिन पत्नी की कड़ी नजर के कारण बच्ची को गायब नहीं कर पा रहा था.

हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए कुआं में फेंक दिया
मंगलवार देर रात मासूम बच्ची को खाना-पीना खिला कर मां ने सुला दिया था. बच्ची सोने के बाद मां रूणा देवी दो बच्चों को लेकर अलग सो गयी. बच्ची के पिता जब घर पहुंचा तो देखा बीमारी से ग्रसित बच्ची करूणा कुमारी बरामदा पर अकेले सोयी थी. पिता भी बगल में सो गया. बताया जाता है कि रात करीब दो बजे पिता ने बच्ची को लेकर घर से निकल गया. रास्ते में गला दबा कर हत्या कर दिया. उसके बाद शव को छिपाने के लिए घर से एक किमी दूर बहियार के कुआं में फेंक दिया.

पत्नी के दबाव पर कियाखुलासा
घटना को अंजाम देने के बाद पिता घर पहुंच कर चुपचाप सो गया. बच्ची की मां रूणा देवी की नींद जब खुली तो बच्ची गायब पाया. बच्ची की खोजबीन करने लगी. इसके बाद रूणा देवी ने पति को जगा कर जानकारी दिया. खोजबीन करने में सभी जुट गये. इस दौरान बच्ची के पिता ने घटना को अंजाम देने का थोड़ा सा भी भनक किसी को नहीं लगने दिया. खोजबीन के दौरान जब पत्नी ने काफी दबाव पति पर देने लगा तो कुआं में फेंक देने की बात उन्होंने चुपचाप बता दिया. जिसकी जानकारी ग्रामीणों को भी मिल गया.

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया शव

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कुआं से बच्ची की शव बरामद किया. पुलिस ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद जब बच्ची के मां-बाप से घटना के बारे में पूछताछ किया गया तो पिता का बयान शक के घेरे में आ गया. इसके बाद उससे कड़ी पूछताछ किया गया. पूछताछ के बाद पिता ने पुलिस के समक्ष घटना का खुलासा कर दिया. मृतक बच्ची की मां गुरुवार को पति के इस कारनामे को लेकर काफी भयभीत थी. उन्होंने रोते-बिलखते हुए कहा कि कभी हमने ऐसा नहीं सोचा था. बेटी के इलाज के लिए जो भी करना पड़ता करते. लेकिन अपने हाथों मौत उसे कभी नहीं देते.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन