विक्रमशिला एक्सप्रेस रुक-रुक कर जमालपुर पहुंची, दो घंटे में तय हुई दूरी, हलकान हुए सब

Updated at : 23 Aug 2019 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
विक्रमशिला एक्सप्रेस रुक-रुक कर जमालपुर पहुंची, दो घंटे में तय हुई दूरी, हलकान हुए सब

भागलपुर : भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस का नाथनगर में इलेक्ट्रिक इंजन फेल हो गया. इस दौरान तकरीबन 20 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही. चालक की कोशिश के बाद ट्रेन नाथनगर से रवाना तो हुई, लेकिन अकबरनगर में जाकर फिर फंस गयी. फिर ड्राइवर ने कोशिश की, तो यह ट्रेन किसी […]

विज्ञापन

भागलपुर : भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस का नाथनगर में इलेक्ट्रिक इंजन फेल हो गया. इस दौरान तकरीबन 20 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही. चालक की कोशिश के बाद ट्रेन नाथनगर से रवाना तो हुई, लेकिन अकबरनगर में जाकर फिर फंस गयी.

फिर ड्राइवर ने कोशिश की, तो यह ट्रेन किसी तरह से सुलतानगंज तक पहुंची. इसके बाद भी रुक-रुक कर किसी तरह से जमालपुर तक पहुंची और वहां इसकी खराबी दूर की गयी. इलेक्ट्रिक इंजन के पेंडुलम में खराबी आ गयी थी.
भागलपुर-जमालपुर के बीच दूरी तय करने में दो घंटे ज्यादा लगा समय
इलेक्ट्रिक इंजन में अायी गड़बड़ी के चलते विक्रमशिला को भागलपुर-जमालपुर के बीच दूरी तय करने में दो घंटे के करीब ज्यादा समय लगा. दरअसल, तय समय दोपहर 11.15 पर भागलपुर से ट्रेन रवाना हुई. इसके साथ ही पेंडुलम में गड़बड़ी आ गयी.
इस वजह से नाथनगर स्टेशन पहुंचने में तीन मिनट के बजाय 27 मिनट लगा और 20 मिनट ट्रेन वहीं खड़ी रही. इसके बाद भी 20 के करीब सुलतानगंज में खड़ी रही. यह ट्रेन तय समय दोपहर 12.25 बजे के बदले 2.25 बजे के करीब पहुंची. रुक-रुक कर चलने व जहां-तहां खड़ी रहने से यात्रियों को ट्रेन में काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा.
दूसरा इंजन रहते नहीं हो पाया उपयोग
विक्रमशिला एक्सप्रेस के नाथनगर में खड़ी रहने के बाद भागलपुर से दूसरा इंजन भेजा तो गया, लेकिन इसका उपयोग में नहीं किया गया. फॉलोअर इंजन बताकर नाथनगर
में इस वजह से खड़ी करके रखा गया कि जब आगे विक्रमशिला चलने लायक नहीं रहेगी, तो फिर भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन