रेलवे बनायेगा आठ ओवरब्रिज
Updated at : 22 Aug 2019 9:07 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : पूर्व मध्य रेलवे (इसीआर) भागलपुर रेलवे स्टेशन के हावड़ा और जमालपुर रूट के बीच व्यस्त फाटकों के ऊपर रेलवे ओवरब्रिज बनायेगा. इसीआर के सीनियर डिविजन इंजीनियर (को-ऑर्डिनेटर) सुखबीर सिंह ने ओवरब्रिज बनाने का पत्र भेजा है. पत्र के मुताबिक, रेलवे जमीन की कीमत नहीं देगी. रेलवे अपनी जमीन के ऊपर रेलवे ब्रिज बनाते […]
विज्ञापन
भागलपुर : पूर्व मध्य रेलवे (इसीआर) भागलपुर रेलवे स्टेशन के हावड़ा और जमालपुर रूट के बीच व्यस्त फाटकों के ऊपर रेलवे ओवरब्रिज बनायेगा. इसीआर के सीनियर डिविजन इंजीनियर (को-ऑर्डिनेटर) सुखबीर सिंह ने ओवरब्रिज बनाने का पत्र भेजा है.
पत्र के मुताबिक, रेलवे जमीन की कीमत नहीं देगी. रेलवे अपनी जमीन के ऊपर रेलवे ब्रिज बनाते हैं, बाकी राज्य सरकार की ओर से यह करना होगा. रेलवे का उद्देश्य फाटक पर ओवरब्रिज बनने से आये दिन गेट पर होनेवाले हादसे व सही समय पर गेट बंद नहीं होने जैसी घटनाओं को रोकना है. रेलवे ओवरब्रिज बनने से यहां के फाटक स्थायी रूप से बंद कर दिये जायेंगे.
कई अहम इलाकों में व्यस्त फाटक को बंद करने की कवायद : रेलवे कई अहम शहरों में व्यस्त फाटक को स्थायी रूप से बंद करने के लिए ओवरब्रिज बनाने जा रहा है.
प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज
अकबरनगर से सुलतानगंज के बीच गेट नंबर-9 में किमी नंबर 328.
अकबरनगर से सुलतानगंज के बीच गेट नंबर-5 में किमी नंबर 319.
भागलपुर से नाथनगर के बीच गेट नंबर-1A में किमी नंबर 306/1.
शिवनारायणपुर से विक्रमशिला के बीच गेट नंबर 5C में किमी नंबर 266/4-5.
पीरपैंती से शिवनारायणपुर के बीच गेट नंबर 5A में किमी नंबर 263/6-7.
नाथनगर स्टेशन के गेट नंबर 1 में किमी 309/1-2.
नाथनगर से अकबरनगर के बीच गेट नंबर 2 में किमी 316/7-8.
अकबरनगर व सुलतानगंज के बीच गेट नंबर 8 में किमी 327/5-6.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




