समुद्र के ऊपर खारा झाग गहराई में होता है मोती

Published at :24 Jul 2019 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
समुद्र के ऊपर खारा झाग गहराई में होता है मोती

भागलपुर : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को ब्रह्मऋषि किरीट भाई ने कहा कि जैसे समुद्र के उपर खारा झाग लहरों में शामिल होता है, पर मोती गहराई में होता है. उसी प्रकार हम सब के अंदर भी मोती रूपी अच्छाई रहती है, किन्तु हमारे दोष पाप की लहरों के कारण उन्हें नहीं पा […]

विज्ञापन

भागलपुर : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को ब्रह्मऋषि किरीट भाई ने कहा कि जैसे समुद्र के उपर खारा झाग लहरों में शामिल होता है, पर मोती गहराई में होता है. उसी प्रकार हम सब के अंदर भी मोती रूपी अच्छाई रहती है, किन्तु हमारे दोष पाप की लहरों के कारण उन्हें नहीं पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सूर्य की किरणें फूलों को खिलाती हैं.

उसी तरह गुरुवर भी हमारी सोई हुई शक्ति को जगा देते हैं. शिव सभी देवों में गुरु हैं. सभी देवी देवताओं के पूजन के लिए एक दिन या दो नौ दिन आते हैं. पर महादेव का पूरा एक महीना सावन आता है. उन्होंने कहा कि हमारी हर प्रकार की हर समस्या का समाधान शिव जी के पास हैं.
गुरु होने के नाते वो हमेशा हमें सच्ची भावना के साथ अच्छा जीवन जीने की कला राह बताते हैं. उन्हें हमारे सभी किये गये कार्य का पता रहता है. यह आयोजन हर वर्ष गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विशेष रूप से तुलसी परिवार और खाटू श्याम मंदिर प्रबंधन द्वारा संचालित होता है.
इसमें मुख्य रूप से संचालन मिक्की दलानियां ने किया. इस मौके पर अतुल ढांढनीया, निगम ढांढनीया, शिव कुमार केजरीवाल, संतोष अग्रवाल, नवनीत ढांढनीया, पवन बाजोरिया, चांद झुनझुनवाला, रौशन साह, सरिता देवी, शोभा ढांढनीया, मधु देवी, सोनिका देवी, शांता देवी, आदि शामिल रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन