दर्दनाक! बेटा-बेटी को ले मां दौड़ी ट्रेन के आगे, मां और बेटे की मौत, जानें पूरा मामला

अकबरनगर/शाहकुंड : सास से विवाद होने पर गुरुवार को एक महिला अपने बेटा व बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूद गयी. इसमें जहां बेटी ने जबरन हाथ छुड़ा कर अपनी जान बचायी, वहीं ट्रेन से कटकर मां-बेटे की मौत हो गयी. घटना अकबरनगर पश्चिम केबिन समपार फाटक के पास की है. बांका के अमरपुर […]
अकबरनगर/शाहकुंड : सास से विवाद होने पर गुरुवार को एक महिला अपने बेटा व बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूद गयी. इसमें जहां बेटी ने जबरन हाथ छुड़ा कर अपनी जान बचायी, वहीं ट्रेन से कटकर मां-बेटे की मौत हो गयी. घटना अकबरनगर पश्चिम केबिन समपार फाटक के पास की है.
बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र स्थित पहाड़पुर गांव की महिला खुशबू देवी, पुत्र अलोक कुमार की मौत मौके पर हो गयी, जबकि बेटी शिक्षा कुमारी की जान बच गयी. प्रत्यक्षर्शियों ने बताया कि महिला दो बच्चों का हाथ पकड़ कर केबिन समपार फाटक पर खड़ी थी. भागलपुर से गरीब रथ ट्रेन आ रही थी, जिसके कारण फाटक बंद था.
ट्रेन के फाटक के पास आते ही महिला अचानक दोनों बच्चों को लेकर दौड़ गयी. बेटी शिक्षा ने महिला से हाथ खींच लिया, जिससे बेटी का हाथ छूट गया. महिला पुत्र अलोक के साथ ट्रेन की चपेट में आ गयी, जिससे मां-बेटे की मौत हो गयी. मां-बेटे की दर्दनाक मौत के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गये. मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भागलपुर भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










