प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह लखीसराय में 24 को

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : प्रभात खबर ने इस बार भी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है. सामाजिक सरोकार के तहत वर्षों से चले आ रहे सम्मान के इस सिलसिले में इस बार आयोजन का आगाज कटिहार के टाउन हॉल से 12 जुलाई को होगा. भागलपुर व इसके आसपास के 12 जिलों में यह आयोजन […]

विज्ञापन

भागलपुर : प्रभात खबर ने इस बार भी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया है. सामाजिक सरोकार के तहत वर्षों से चले आ रहे सम्मान के इस सिलसिले में इस बार आयोजन का आगाज कटिहार के टाउन हॉल से 12 जुलाई को होगा. भागलपुर व इसके आसपास के 12 जिलों में यह आयोजन होना है. लखीसराय में 24 जुलाई को आयोजन होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
10वीं व 12वीं परीक्षा-2019 में विद्यालय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को समारोह में सम्मानित किया जायेगा. प्रभात खबर ने सम्मान समारोह की तैयारी लगभग पूरी कर ली है. छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा सम्मानित किया जायेगा.
पिछले कई वर्षों से प्रभात खबर मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में इस तरह का आयोजन बिहार व झारखंड के सभी जिले में करता रहा है. इस बार भी धूमधाम से यह आयोजन प्रभात खबर की ओर से शुरू हो चुका है. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे. वे बच्चों की हौसला अफजाई भी करेंगे और उन्हें भविष्य के बेहतर राह भी दिखाने की पहल करेंगे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन