बर्थडे पार्टी के दौरान जाम छलकाते दो जूनियर डाॅक्टर व एक इंजीनियर समेत छह लोगों को किया गिरफ्तार
Updated at : 02 Jul 2019 3:48 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : जीरोमाइल पुलिस को रविवार देर रात गुप्त सूचना मिली कि क्षेत्र के फतेहपुर स्थित न्यू कॉलोनी में बर्थ डे पार्टी में शराब परोसी जा रही है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो बोतल शराब के साथ मायागंज अस्पताल में कार्यरत दो जूनियर डाॅक्टर, एक इंजीनियर व तीन व्यवसाइयों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस […]
विज्ञापन
भागलपुर : जीरोमाइल पुलिस को रविवार देर रात गुप्त सूचना मिली कि क्षेत्र के फतेहपुर स्थित न्यू कॉलोनी में बर्थ डे पार्टी में शराब परोसी जा रही है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो बोतल शराब के साथ मायागंज अस्पताल में कार्यरत दो जूनियर डाॅक्टर, एक इंजीनियर व तीन व्यवसाइयों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने सबका अल्कोहल टेस्ट कराया, जिसमें पांच लोग नशे में पाये गये. उक्त सभी लोगों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
थानाध्यक्ष एसआइ राज रतन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां खुलेआम दारू पार्टी चल रही थी. मौके से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. इसमें रानीतालाब निवासी डाॅ रंजीत कुमार, सबौर निवासी डाॅ आकाश अनुज, रंगरा निवासी इंजीनियर कुनकुन मंडल, फतेहपुर निवासी व्यवसायी शंभू कुमार, रानीतालाब निवासी व्यवसायी सुभाष कुमार और व्यवसायी अरविंद ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया. छापेमारी में घर से दो बोतल विदेशी शराब भी बरामद की गयी.
थानाध्यक्ष ने बताया कि डाॅ रंजीत फतेहपुर के न्यू कॉलोनी में मुकेश कुमार के घर पर किराये पर रहते हैं. शराब के साथ गिरफ्तार छह लोगों में रंजीत शराब के नशे में नहीं पाया गया. गिरफ्तार सभी लोगों को जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




