ePaper

दिनभर दीपप्रभा टॉकिज में होता रहा हंगामा

Updated at : 07 Jun 2019 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
दिनभर दीपप्रभा टॉकिज में होता रहा हंगामा

पहले टिकट खत्म होने की बात पर भड़के, बाद में लड़कियों के साथ छेड़खानी को लेकर शुरू हो गयी मारपीट भागलपुर : शहर के दीपप्रभा टॉकिज में सलमान खान की फिल्म भारत देखने पहुंचे युवक टिकटों के लिए मारामारी पर उतारू हो गये. मौके पर मौजूद पुलिस को इस दौरान हालात पर काबू पाने के […]

विज्ञापन

पहले टिकट खत्म होने की बात पर भड़के, बाद में लड़कियों के साथ छेड़खानी को लेकर शुरू हो गयी मारपीट

भागलपुर : शहर के दीपप्रभा टॉकिज में सलमान खान की फिल्म भारत देखने पहुंचे युवक टिकटों के लिए मारामारी पर उतारू हो गये. मौके पर मौजूद पुलिस को इस दौरान हालात पर काबू पाने के लिए लाठियां भी भांजनी पड़ी.टिकट खरीदने के दौरान टिकट खत्म होते ही इस बात की अफवाह फैल गयी कि सिनेमा हॉल प्रबंधन द्वारा ब्लैकियरों को टिकट मुहैया कराया जा रहा है. इस वजह से टिकट तुरंत खत्म हो गयी है.
इस बात को लेकर सिनेमा हॉल परिसर में कई बार हल्ला हंगामा और भगदड़ की स्थिति बन गयी. जिसमें कुछ लोग जख्मी भी हो गये. वहीं कुछ लोग लाइन में लगने को लेकर आपस में ही मारपीट करने लगे. वहीं, कुछ सोहदे फिल्म देखने आयी युवतियों और लड़कियों को देखकर फब्तियां कस रहे थे. इस बात को भी लेकर युवकों के बीच मारपीट शुरू हो गयी.
इधर, मारपीट की सूचना पाकर जोगसर थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. जहां उन्होंने मारपीट और फब्तियां कस रहे युवकों को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजी. हालांकि इस दौरान किसी भी पक्ष द्वारा किसी भी प्रकार का केस दर्ज नहीं कराया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन