राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ”अंग की सौगात” : दो जून को दिल्ली भेजे जायेंगे 1200 पैकेट जर्दालू आम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सुलतानगंज (भागलपुर) : हार साल की तरह इस बार भी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ‘अंग की सौगात’ जर्दालू आम भेजने की तैयारी प्रशासनिक स्तर से शुरू कर दी गयी है. मंगलवार को जिला कृषि पदाधिकारी (डीएओ) कृष्णकांत झा, वरीय वैज्ञानिक (फल) डॉ संजय सहाय, सहायक निदेशक विज्ञान अजय कुमार सिंह, आत्मा के उपपरियोजना निदेशक प्रभात […]
विज्ञापन
सुलतानगंज (भागलपुर) : हार साल की तरह इस बार भी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ‘अंग की सौगात’ जर्दालू आम भेजने की तैयारी प्रशासनिक स्तर से शुरू कर दी गयी है. मंगलवार को जिला कृषि पदाधिकारी (डीएओ) कृष्णकांत झा, वरीय वैज्ञानिक (फल) डॉ संजय सहाय, सहायक निदेशक विज्ञान अजय कुमार सिंह, आत्मा के उपपरियोजना निदेशक प्रभात कुमार सिंह व प्रखंड कृषि पदाधिकारी सोहन सिंह ने तिलकपुर स्थित मधुवन नर्सरी में जर्दालू की गुणवत्ता की जांच की.
नर्सरी के संचालक सह जर्दालू आम उत्पादक संघ के अध्यक्ष अशोक चौधरी से आम की क्वालिटी पर चर्चा की. डीएओ ने बताया कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित विशिष्ट लोगों को हर साल यहां से जर्दालू भेजा जाता है. इस बार आम के 1200 पैकेट तैयार किये जायेंगे. एक जून को पैकिंग होगी और दो जून को ट्रेन से दिल्ली भेजे जायेंगे.
बुधवार से आम की ग्रेडिंग की जायेगी. दो दर्जन से अधिक बगीचे को चिह्नित किया गया है. वैज्ञानिकों ने बताया कि कम बारिश के कारण इस बार आम की साइज कुछ कम है. अच्छी गुणवत्ता वाला आम ही भेजा जायेगा. मधुवन नर्सरी के संचालक किसान श्री अशोक चौधरी ने बताया कि पिछले नौ साल से बिहार सरकार की ओर से जर्दालू दिल्ली भेजा जा रहा है. चिह्नित बगीचे से आम तोड़ने का काम जल्द शुरू होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










