ट्रक ने स्कूल बस को मारी टक्कर एक की मौत, चार बच्चे घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कहलगांव : विक्रमशिला रेलवे स्टेशन के समीप एनएच-80 स्थित विशनपुर चौक के पास बेलगाम ट्रक ने डीएवी पब्लिक स्कूल मथुरापुर के बस को जोरदार टक्कर मार दी. घटना बुधवार दोपहर दो बजे की है. ट्रक कुछ दूर तक स्कूल बस को धकेलते हुए बिजली पोल को तोड़ते हुए एक निर्माणाधीन मकान में जा घुसी. हादसे […]

विज्ञापन

कहलगांव : विक्रमशिला रेलवे स्टेशन के समीप एनएच-80 स्थित विशनपुर चौक के पास बेलगाम ट्रक ने डीएवी पब्लिक स्कूल मथुरापुर के बस को जोरदार टक्कर मार दी. घटना बुधवार दोपहर दो बजे की है. ट्रक कुछ दूर तक स्कूल बस को धकेलते हुए बिजली पोल को तोड़ते हुए एक निर्माणाधीन मकान में जा घुसी.

विज्ञापन

हादसे में चार स्कूली बच्चे व बस चालक सहित आठ लोग घायल हो गये. इनमें से बस चालक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने जम कर हंगामा किया और एनएच-80 को साढ़े तीन घंटे तक जाम कर दिया. इस दौरान मौक पर पहुंचे बीडीओ व सीओ के वाहन पर ग्रामीणों ने जमकर पथराव किया.

हादसे में सात घायल चार स्कूली बच्चे, बंधन बैंक के मैनेजर, एक कर्मी व ट्रक के खलासी को एनटीपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से दो स्कूली बच्चे, बंधन बैंक के मैनेजर व ट्रक के खलासी को मायागंज रेफर कर दिया गया. एनएच जाम रहने के कारण सभी को ट्रेन से भागलपुर लाया गया.

जानकारी के अनुसार डीएवी स्कूल की छुट्टी के बाद चालक विशनपुर चौक के पास सड़क के बायीं तरफ बस खड़ी करके बच्चे को उतार रहा था. इस बीच कहलगांव की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने खड़ी स्कूल बस को टक्कर मार दी. हादसे में स्कूल बस का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना में घायल स्कूली बस चालक रामपुर के मनोज तिवारी(45) की एनटीपीसी स्थित जीवन ज्योति अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी.

मौके पर पहुंचे बीडीओ विजय कुमार सौरभ व सीओ मो मोइनुद्दीन को ग्रामीणों के गुस्से का कोपभाजन होना पडा. दोनों अधिकारियों के वाहनाें पर गुस्साये ग्रामीणों ने जमकर पथराव किया. एनटीपीसी अस्पताल में घायल से मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सुजय कुमार सिंह व एसडीपीओ मनोज कुमार सुधांशु के हस्तक्षेप के बाद करीब शाम साढ़े पांच बजे एनएच से जाम हटाया जा सका.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन