बिहपुर में भारत स्वाभिमान न्यास की नई कार्यकारिणी गठित, सभी पंचायतों में स्थायी योग कक्षा का लक्ष्य
कार्यक्रम मजूद सदस्य व अन्य | Prabhat Khabar Network
भारत स्वाभिमान न्यास, भागलपुर की बिहपुर इकाई ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है. बैठक में सभी पंचायतों में स्थायी योग कक्षाएं शुरू करने और योग को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया.
बिहपुर (भागलपुर). भारत स्वाभिमान न्यास, जिला इकाई भागलपुर की ओर से बिहपुर प्रखंड के सामुदायिक भवन में बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ राज्य कार्यकारिणी सदस्य बिहार दक्षिण एवं भारत स्वाभिमान न्यास भागलपुर के नायक चंद्रिका जी, भाई वीरेंद्र जी, बिहपुर दक्षिण (विक्रमपुर) के मुखिया मनोज लाल, समाजसेवी निरंजन साह, योग शिक्षक संजीव जी और सतीश कुमार जायसवाल समेत अन्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन
बैठक में सर्वसम्मति से भाई वीरेंद्र जी को भारत स्वाभिमान न्यास का प्रखंड प्रभारी बनाया गया. भाई शंभू जी को प्रखंड सह प्रभारी, योगेंद्र जी को महामंत्री, भाई संजीव जी को संगठन मंत्री, भाई पंकज जी को कोषाध्यक्ष और भाई समरजीत जी को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गयी.
वहीं भाई मनोज लाल और भाई कंचन लाल को कार्यकारिणी सदस्य, भाई मुकेश जी को ग्रामीण प्रभारी तथा अनुमंडल नवगछिया के संगठन मंत्री के रूप में भाई पुरुषोत्तम जी को दायित्व सौंपा गया. इस दौरान मुख्य योग शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया.
सभी पंचायतों में स्थायी योग कक्षा शुरू करने का संकल्प
बैठक में हरिद्वार प्रशिक्षण के लिए जाने वाले योग शिक्षकों के लिए बीएसटी ऐप डाउनलोड करने तथा सभी पंचायतों में स्थायी योग कक्षा शुरू करने का संकल्प लिया गया. वक्ताओं ने कहा कि निरंतर प्रयास के माध्यम से बिहपुर प्रखंड को भागलपुर जिले का आदर्श प्रखंड बनाने की दिशा में काम किया जाएगा.
प्रखंड स्तर पर बड़े योग कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी भी शुरू कर दी गयी है. इसमें योग के साथ स्वदेशी चिकित्सा, प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद, खान-पान, संगीत और शांति पाठ को शामिल करने की योजना है.
योग को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर
कार्यक्रम में बताया गया कि पथ निर्माण विभाग मंत्री, बिहार सरकार एवं बिहपुर के विधायक इंजीनियर शैलेंद्र कुमार ने अपने विधानसभा क्षेत्र में योग को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया है. योग शिक्षकों के माध्यम से नियमित योग कक्षाओं को गति दी जा रही है.
योग कक्षा में आने वाले साधकों को योगा मैट, टी-शर्ट और टोपी उपलब्ध कराने का भी संकल्प लिया गया. साथ ही स्थायी रूप से योग कक्षा संचालित करने के लिए सामुदायिक भवन की व्यवस्था कराने पर भी जोर दिया गया.
योग शिक्षकों को किया गया सम्मानित
बभनगामा मां वैष्णवी दुर्गा योग संघ की ओर से योग शिक्षक संजीव जी, समाजसेवी निरंजन साह, सतीश कुमार जायसवाल और पंकज जी ने अंगवस्त्र देकर नायक चंद्रिका जी का स्वागत किया. बेहतर कार्य करने वाले योग शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया.
वर्तमान में बभनगामा दुर्गा मंदिर परिसर स्थित सामुदायिक भवन और बिहपुर के सामुदायिक भवन में नियमित योग कक्षाएं संचालित हो रही हैं. मुख्य योग शिक्षक भाई वीरेंद्र जी और संजीव जी लगातार योग गतिविधियों को आगे बढ़ा रहे हैं.
बिहपुर में स्थायी योग प्रशिक्षण केंद्र चलाने का निर्णय
बैठक में बिहपुर में स्थायी प्रशिक्षण केंद्र के रूप में योग प्रशिक्षण को लगातार जारी रखने का निर्णय लिया गया. वक्ताओं ने योग को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को नियमित योग से जोड़ने पर जोर दिया. बैठक का समापन शांति पाठ के साथ हुआ.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए