केरल में अपराध कर भागलपुर में छिपे थे आरोपी! तातारपुर और जोगसर में पुलिस की रेड; धरे गए 3 नशा तस्कर
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर)
केरल पुलिस और भागलपुर पुलिस के संयुक्त अभियान में एनडीपीएस अधिनियम के तहत वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. यह सफलता अंतरराज्यीय समन्वय का परिणाम है.
भागलपुर. केरल पुलिस और भागलपुर पुलिस की समन्वित कार्रवाई में एनडीपीएस अधिनियम से जुड़े मामलों में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई 13 सितंबर को केरल के विभिन्न थानों में दर्ज एनडीपीएस अधिनियम के मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए की गयी.
सूचना के आधार पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी
वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर भागलपुर पुलिस ने केरल पुलिस की टीम को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया. प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संभावित ठिकानों का सत्यापन किया गया. इसके बाद तातारपुर और जोगसर थाना पुलिस के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गयी.
केरल के रहने वाले हैं तीनों गिरफ्तार अभियुक्त
अंतरराज्यीय समन्वित पुलिस कार्रवाई के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों में मो. हरिस, पिता अब्दुल मुस्तफा, निवासी मुस्थानखण्ड, थाना कट्टीपुरम, जिला मल्लापुरम, केरल, सलाउद्दीन, पिता अब्दुल अजीज, निवासी नेजहुगील, थाना पताम्बरी, जिला पालाकट, केरल और अखिल जॉय, पिता जॉय, निवासी पल्लाकुण्ड, थाना बाटुबाँचल, जिला वायनाड, केरल शामिल हैं.
केरल के विभिन्न थानों में दर्ज हैं एनडीपीएस के मामले
पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्त केरल राज्य के विभिन्न थानों में दर्ज एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित मामलों में वांछित थे. भागलपुर पुलिस ने केरल पुलिस से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संभावित ठिकानों की पहचान कर गिरफ्तारी में सहयोग किया.
केरल पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया
गिरफ्तारी के बाद तीनों अभियुक्तों के संबंध में आगे की कानूनी प्रक्रिया केरल पुलिस द्वारा की जा रही है. पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अंतरराज्यीय स्तर पर पुलिस बलों के बीच समन्वय का परिणाम है. दोनों राज्यों की पुलिस के सहयोग से वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए