नगर निगम का होल्डिंग टैक्स एक बार फिर कैशलेस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2019 5:06 AM

विज्ञापन

मिले टैक्स के लक्ष्य को पूरा करने के लिए 15 फरवरी 2019 से स्वैप मशीन, चेक के साथ नकदी राशि लेने की परंपरा भी शुरू हुई थी, नकदी लेने की सीमा 31 मार्च 2019 तक तय की गयी थी भागलपुर : नगर निगम भागलपुर का होल्डिंग टैक्स एक बार फिर से कैशलेस हो गया है. […]

विज्ञापन

मिले टैक्स के लक्ष्य को पूरा करने के लिए 15 फरवरी 2019 से स्वैप मशीन, चेक के साथ नकदी राशि लेने की परंपरा भी शुरू हुई थी, नकदी लेने की सीमा 31 मार्च 2019 तक तय की गयी थी

भागलपुर : नगर निगम भागलपुर का होल्डिंग टैक्स एक बार फिर से कैशलेस हो गया है. एक अप्रैल से इस नियम को फिर से शुरू कर दिया गया. टैक्स की राशि सिर्फ स्वैप मशीन और चेक के माध्यम से ली जायेगी. 31 मार्च 2019 तक टैक्स के लक्ष्य को पूरा करने के लिए नगर निगम ने स्वैप और चेक के अलावे टैक्स की राशि नकदी भी लेना शुरू कर दिया गया था.
लेकिन इसके बाद भी लक्ष्य काे पूरा नहीं किया जा सका. डिजिटल इंडिया को बढ़ाने को नगर निगम ने सितंबर 2018 में होल्डिंग टैक्स को कैशलेस कर दिया गया. निगम के टैक्स शाखा प्रभारी जय प्रकाश यादव ने कहा कि 31 मार्च 2019 को टैक्स के लिए नकदी लिया जा रहा था, उसे 31 मार्च को ही बंद कर दिया गया है. अब सिर्फ स्वैप मशीन व चेक के माध्यम से टैक्स लिया जायेगा और रसीद मिलेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन