ठेकेदार की कार में मिले 1.80 लाख रुपये नहीं दिखायी रसीद, पुलिस ने किया जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Mar 2019 2:58 AM
भागलपुर ; जीरोमाइल पुलिस ने शनिवार दोपहर सघन वाहन चेकिंग के दौरान हवाई अड्डा गोपालपुर मोड़ के पास से ठेकेदार की गाड़ी से 1.80 लाख रुपये जब्त कर लिये. आदमपुर के रहने वाले ठेकेदार महेंद्र तिवारी से पैसों से संबंधित कागजात मांगने पर, वे कागजात नहीं दिखा पाये. इसके बाद जीरोमाइल थानाध्यक्ष ने चुनाव के […]
भागलपुर ; जीरोमाइल पुलिस ने शनिवार दोपहर सघन वाहन चेकिंग के दौरान हवाई अड्डा गोपालपुर मोड़ के पास से ठेकेदार की गाड़ी से 1.80 लाख रुपये जब्त कर लिये. आदमपुर के रहने वाले ठेकेदार महेंद्र तिवारी से पैसों से संबंधित कागजात मांगने पर, वे कागजात नहीं दिखा पाये. इसके बाद जीरोमाइल थानाध्यक्ष ने चुनाव के दौरान कार्रवाई के लिए गठित एसएसटी टीम को बुलाकर जांच करायी. पैसे जब्त करने के बाद ठेकेदार और उनकी गाड़ी को छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










