प्रभात संगोष्ठी : महिलाओं के मुद्दे भी चुनावी घोषणापत्र में शामिल हों

भागलपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर प्रभात खबर की ओर से भागलपुर सहित कोसी-पूर्व बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में गुरुवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस संगोष्ठी में केवल महिलाओं ने भागीदारी की. इस दौरान महिलाओं ने अपनी बात बेबाकी से रखी. महिलाओं का कहना था कि हम कमजोर नहीं […]
भागलपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर प्रभात खबर की ओर से भागलपुर सहित कोसी-पूर्व बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में गुरुवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस संगोष्ठी में केवल महिलाओं ने भागीदारी की. इस दौरान महिलाओं ने अपनी बात बेबाकी से रखी.
महिलाओं का कहना था कि हम कमजोर नहीं हैं. लोगों में जागरूकता आयी है. अब जरूरत है अपने अधिकार को पाने की. महिला आरक्षण विधेयक दशकों से लंबित हैं. वक्ताओं ने कहा कि हम दुर्गा हैं, काली हैं, हम हैं तो ये संसार है, तब क्यों हम किसी से अपने अधिकारों की भीख मांगें. महिलाओं के मुद्दे को भी चुनावी घोषणापत्र का मुद्दा बनाया जाना चाहिए.
महिलाओं पर गलत टिप्पणी करना आज आमबात हो गयी है. इसके लिए कड़े दंड का प्रावधान को सख्ती से लागू किया जाये. नारी पूरी दुनिया को रोशन करती है. तमाम प्रयास के बावजूद आज भ्रूण हत्या पर रोक नहीं लग रही है. पढ़े-लिखे परिवार के लोग बेटियों की हत्या कोख में कर रहे हैं, जो हत्या के बराबर अपराध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




