संडे को भी खुले रहेंगे बीएसएनएल बिल काउंटर

भागलपुर : टेलीफोन भवन के बिल काउंटर रविवार को खुले रहेंगे. पीआरओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक काउंटर को खोल कर रखा जायेगा. इस बीच कोई भी बकाया राशि, टेलीफोन बिल, मोबाइल बिल व पुरानी बकाया राशि जमा कर सकता है. […]
भागलपुर : टेलीफोन भवन के बिल काउंटर रविवार को खुले रहेंगे. पीआरओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक काउंटर को खोल कर रखा जायेगा. इस बीच कोई भी बकाया राशि, टेलीफोन बिल, मोबाइल बिल व पुरानी बकाया राशि जमा कर सकता है.
उन्होंने बताया कि नौ मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगा. इसमें वैसी बकाया राशि के समायोजन पर उपभोक्ताओं को छूट मिलेगी. बीएसएनएल इरॉस नाउ का असीमित वीडियो सामग्री को अपने असीमित एसटीवी प्लान 78, 98, 298, 333 एवं 444 पर मुफ्त में देखने का आॅफर दिया है. इधर, बीएसएनएल ने हाल में ही अपने दो प्लान 99 रुपये और 319 रुपये की वैधता घटा दी है. 98 रुपये का डेटा प्लान अब इरॉस नाउ के 28 दिनों की वैधता के साथ आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




