30 तक नामांकन संभव नहीं

Updated at : 29 Jun 2014 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
30 तक नामांकन संभव नहीं

भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में स्नातक पार्ट वन में 30 जून तक नामांकन होगा. इस तिथि में बढ़ोतरी करने का विश्वविद्यालय प्रशासन ने न तो अभी कोई निर्णय लिया है और न ही इस बाबत कोई पत्र कॉलेजों को भेजा है. दूसरी ओर कॉलेजों ने 30 जून तक नामांकन संपन्न […]

विज्ञापन

भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में स्नातक पार्ट वन में 30 जून तक नामांकन होगा. इस तिथि में बढ़ोतरी करने का विश्वविद्यालय प्रशासन ने न तो अभी कोई निर्णय लिया है और न ही इस बाबत कोई पत्र कॉलेजों को भेजा है. दूसरी ओर कॉलेजों ने 30 जून तक नामांकन संपन्न कराने में असमर्थता जतायी है. वैसे इस बात की प्रबल संभावना है कि सोमवार को तिथि में बढ़ोतरी हो जाये.

विश्वविद्यालय ने 30 जून तक नामांकन समाप्त कर लेने का कॉलेजों को निर्देश दिया है ताकि एक जुलाई से नये सत्र की क्लास शुरू हो जाये. 31 जुलाई तक नवनामांकित छात्र-छात्रओं का रजिस्ट्रेशन करने को कहा गया है. विलंब शुल्क के साथ एक से 10 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन की तिथि निर्धारित है.

प्रतिकुलपति प्रो एके राय ने बताया कि फिलहाल नामांकन तिथि में बढ़ोतरी का निर्णय नहीं लिया गया है. टीएनबी कॉलेज ने 23 जून को बीए व बीएससी पार्ट वन में नामांकन के लिए छात्र-छात्रओं की पहली चयन सूची जारी की थी. इसमें कहा गया था कि पहली सूची के मुताबिक 30 जून तक नामांकन लिया जायेगा. दूसरी चयन सूची तीन जुलाई को जारी की जायेगी. दूसरी चयन सूची जारी होने के बाद वार्ड व एनसीसी कोटे के छात्रों का नामांकन होगा.

लेकिन विश्वविद्यालय द्वारा जारी निर्देश के बाद टीएनबी कॉलेज ने तिथि में थोड़ा परिवर्तन किया है. टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य प्रो डीएन झा ने बताया कि 30 जून तक नामांकन संपन्न कराना मुश्किल है. अभी फस्र्ट लिस्ट ही निकला है. सेकेंड लिस्ट निकलना बाकी है. फिर भी तीन जुलाई तक नामांकन संपन्न हो जायेगा. बीएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ मणिनाथ चौधरी ने बताया कि पूर्व में नामांकन के लिए पूरा कार्यक्रम कॉलेज द्वारा निर्णय लेकर घोषित किया जा चुका था. निर्णय के मुताबिक 28 जून तक फॉर्म की ही बिक्री हुई. जिस वक्त नामांकन के लिए तिथि निर्धारण का कॉलेज ने निर्णय लिया था, उस समय अगर विश्वविद्यालय से निर्देश आ जाता, तो एडजस्ट कर लिया जाता. अब तो कोई उपाय ही नहीं रह गया है. बहुत प्रयास करेंगे, तो नामांकन समाप्त करने में 15 जुलाई तक का समय लगेगा. लिहाजा विश्वविद्यालय प्रशासन को नामांकन तिथि बढ़ाने को लेकर अनुरोध पत्र भेजा जायेगा. डॉ चौधरी ने बताया कि छात्रों का नामांकन के साथ-साथ रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है. ऐसे में रजिस्ट्रेशन की तिथि नहीं बढ़ेगी, तो इससे कोई दिक्कत नहीं होगी. लेकिन नामांकन तिथि नहीं बढ़ी, तो बड़ी मुश्किल खड़ी हो जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन