14 घंटे में दस ट्रक सेतु पर खराब, दिनभर रहा जाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Feb 2019 3:27 AM
भागलपुर : भार क्षमता के आधार पर ट्रकों के पास करने का नियम खत्म होने के बाद एक बार फिर से विक्रमशिला सेतु पर जाम की समस्या उत्पन्न होने लगी है. शुक्रवार रात 12 बजे से लेकर शनिवार शाम 4 बजे तक सेतु पर कुल दस ट्रक खराब हो गया. जिसे जुगाड़ कर बारी-बारी से […]
भागलपुर : भार क्षमता के आधार पर ट्रकों के पास करने का नियम खत्म होने के बाद एक बार फिर से विक्रमशिला सेतु पर जाम की समस्या उत्पन्न होने लगी है. शुक्रवार रात 12 बजे से लेकर शनिवार शाम 4 बजे तक सेतु पर कुल दस ट्रक खराब हो गया. जिसे जुगाड़ कर बारी-बारी से निकाला गया. ट्रकों को निकालने के लिये इस्तेमाल किये जाने वाले एनएच विभाग के टो-वैन के भी खराब होने की वजह से परेशानी और बढ़ गयी. रात 12 बजे से लेकर शनिवार सुबह 9.30 बजे तक सेतु पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










