ePaper

भागलपुर : उम्मीदवारों को बुलाया गया, फिर शुरू हुआ कॉलेजों में मतदान

Updated at : 29 Jan 2019 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर :  उम्मीदवारों को बुलाया गया, फिर शुरू हुआ कॉलेजों में मतदान

भागलपुर : चुनाव की इतिहास में पहली ऐसी घटना है, जब उम्मीदवारों को बुलाया गया. फिर मतदान शुरू किया गया. बीएन कॉलेज में उम्मीदवारों के नहीं आने के कारण एक घंटे से मतदान विलंब से शुरू हो पायी. कॉलेज प्रशासन द्वारा उन उम्मीदवारों को फोन कर बुलाया गया. फिर मतपेटी को उनके सामने सील किया […]

विज्ञापन

भागलपुर : चुनाव की इतिहास में पहली ऐसी घटना है, जब उम्मीदवारों को बुलाया गया. फिर मतदान शुरू किया गया. बीएन कॉलेज में उम्मीदवारों के नहीं आने के कारण एक घंटे से मतदान विलंब से शुरू हो पायी. कॉलेज प्रशासन द्वारा उन उम्मीदवारों को फोन कर बुलाया गया. फिर मतपेटी को उनके सामने सील किया गया. इसके बाद मतदान शुरू हो सका.

हालांकि मतदान के लिए वोटर निर्धारित समय पर कॉलेज पहुंच गये थे. मतदान शुरू नहीं होने से कॉलेज कैंपस में उन छात्रों की भीड़ लगी रही. ऐसा ही कुछ मामला मारवाड़ी कॉलेज में भी हुआ. यहां भी कुछ बूथ पर उम्मीदवारों के नहीं आने के कारण मतपेटी को सील नहीं किया जा सका.
कॉलेज सूत्रों के अनुसार उन उम्मीदवारों के आने के बाद ही मतदान शुरू हो पायी. टीएनबी कॉलेज सूत्रों के अनुसार यहां भी कुछ बूथ पर प्रत्याशी के समय पर नहीं आने के कारण 15-20 मिनट मतदान विलंब से शुरू हो सका.
ये थे चुनाव के मुद्दे
  • 180 दिन पढ़ाई की गारंटी
  • कैंपस में सिटी बस का संचालन
  • समय पर परीक्षा व रिजल्ट
  • छात्रों की समस्या का 48 घंटे के अंदर निष्पादन
  • कैंपस में छात्र-छात्राओं के लिए सुरक्षा की व्यवस्था
देर रात तक वोट के गुणा-भाग में जुटे रहे उम्मीदवार
मतदान संपन्न होने के बाद विभिन्न छात्र संगठनों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के जीत का दावा किया है. देर-रात तक वोट के गुणा-भाग में जुटे रहे. विभिन्न उम्मीदवारों के बूथ एजेंट एक-एक वोट के रुझान के बारे में चर्चा की. मतदान के रुझान के बाद छात्र छात्र एबीवीपी, छात्र राजद , छात्र जदयू व एनएसयूआइ ने अपने-अपने समर्थित उम्मीदवारों का जीत का दावा ठोका है. मंगलवार को होने वाले वोट की गिनती के बाद सारा कुछ सामने आ जायेगा.
एबीवीपी के विवि संयोजक जयप्रीत मिश्रा ने कहा कि उनके समर्थित उम्मीदवार 12 कॉलेजों व पीजी संकायों में जीत रहे है. उन्होंने दावा किया कि 30 से अधिक काउंसलर जीत कर सामने आयेंगे. छात्र राजद के विवि अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि समर्थित उम्मीदवारों को बढ़िया वोट मिला है. पिछली बार की तूलना में इस बार छात्र राजद का काउंसलर सबसे अधिक होगा.
छात्र जदयू के विवि अध्यक्ष सोमू राज ने कहा कि इस बार चुनाव में चौंकाने वाला नतीजा सामने आयेगा. एबीवीपी व राजद से अधिक काउंसलर जदयू समर्थित उम्मीदावारों की होगी. एनएसयूआइ के छात्र जिला उपाध्यक्ष प्रशांत बनर्जी ने भी दावा किया है कि इस बार सबसे ज्यादा काउंसलर उनके समर्थित प्रत्याशी होंगे.
ऑटो, सूमो व ई-रिक्शा से मतदाता को बूथ तक लाया गया
विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा महिला वोटर को बूथ पर पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गयी थी. ऑटो, सूमो व ई-रिक्शा की व्यवस्था की गयी थी. महिला छात्रावास व निजी छात्रावास से महिला मतदाता को लाने के लिए ऑटो, सूमो, ई-रिक्शा की व्यवस्था की गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन