भागलपुर : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, छह लड़के और छह लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Updated:
विज्ञापन

नवगछिया / भागलपुर : नवगछिया के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित सत्यम होटल में नवगछिया पुलिस ने छापेमारी कर एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस की छापेमारी में छह लड़के और छहलड़कियों को आपत्तिजनक सामान के साथ हिरासत में ले लिया है. पुलिस हिरासत में लिये गये लड़के और लड़कियों से पूछताछ कर रही […]

विज्ञापन

नवगछिया / भागलपुर : नवगछिया के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित सत्यम होटल में नवगछिया पुलिस ने छापेमारी कर एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस की छापेमारी में छह लड़के और छहलड़कियों को आपत्तिजनक सामान के साथ हिरासत में ले लिया है. पुलिस हिरासत में लिये गये लड़के और लड़कियों से पूछताछ कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नवगछिया पुलिस को सेक्स रेकेट के बारे में गुप्त सूचना मिलने पर नवगछिया एसपी निधि रानी के निर्देशन में नवगछिया टाउन थाना और नवगछिया महिला थाने की पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित सत्यम हॉटल में छापेमारी कर एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. साथ ही पुलिस ने मौके से छह लड़के और छह लड़कियों को आपत्तिजनक सामान के साथ हिरासत में ले लिया है. बताया जाता है कि इस होटल में लंबे समय से सेक्स रैकेट चलाये जाने की चर्चा है.

हिरासत में लिये गये छह लड़कों में नारायणपुर मथुरापुर के रविंद्र कुमार, भागलपुर बरारी के अजय कुमार, सीवान जिले के खरूवा निवासी राजू श्रीवास्तव, रंगरा मंदरौनी के जेनरल कुमार शर्मा, हनुमान कुमार, नवगछिया नया टोला निवासी अर्जुन साह का पुत्र रवि कुमार है. जबकि, हिरासत में ली गयी लड़कियां भागलपुर सहित आसपास के जिले की बतायी जा रही हैं. हिरासत में लिये गये लड़के और लड़कियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन