नारायणपुर : ….जब टूटी पटरी से गुजरीं महानंदा एक्स. समेत कई ट्रेनें
नारायणपुर : कटिहार-बरौनी रेलखंड के पसराहा व नारायणपुर रेलवे स्टेशन के बीच सतीशनगर पूर्वी समपार पर कछुआ टोला मौजमा के पास बुधवार की देर रात डाउन ट्रैक पर टूट पटरी से महानंदा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें गुजर गयीं, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बचा. रात करीब 11 बजे कुछ ग्रामीणों ने टूटी पटरी देख गेटमैन को […]
नारायणपुर : कटिहार-बरौनी रेलखंड के पसराहा व नारायणपुर रेलवे स्टेशन के बीच सतीशनगर पूर्वी समपार पर कछुआ टोला मौजमा के पास बुधवार की देर रात डाउन ट्रैक पर टूट पटरी से महानंदा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें गुजर गयीं, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बचा. रात करीब 11 बजे कुछ ग्रामीणों ने टूटी पटरी देख गेटमैन को सूचना दी. रेलकर्मी ने इसकी सूचना अधिकारी को दी, जिसके बाद एक घंटे से अधिक समय तक ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया.
आपके शहर में
स्टेशन प्रबंधक रामचंद्र मंडल ने बताया कि पोल संख्या 83/26 के निकट पटरी टूटी होने की जानकारी मिलने के बाद तत्काल परिचालन रोक दिया गया. अहले सुबह थाना बिहपुर के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) ई फैयाज आलम दल बल के साथ पहुंचे. घंटों के मरम्मत कार्य के बाद परिचालन शुरू किया गया. दोपहर बाद मरम्मत का काम पूरा हुआ. ग्रामीणों ने बताया कि कछुआ टोला मौजमा गांव के भूषण चौधरी ने टूटी पटरी देखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए