भागलपुर : मेडिसिन व सर्जरी वार्ड के लिए आया 100 अतिरिक्त बेड, सर्दी में मिलेगी राहत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, मायागंज के मेडिसिन व सर्जरी वार्ड में फर्श पर भर्ती मरीजों की भीड़ रहती है. उनके लिए अस्पताल प्रशासन ने 100 बेड की व्यवस्था की है. ये सारे बेड बरामदे पर लगाये जायेंगे. बेड पर गद्दे और चादर बिछाकर मरीजों के लिए उपलब्ध कराया जायेगा. सर्दी का मौसम […]
विज्ञापन
भागलपुर : जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, मायागंज के मेडिसिन व सर्जरी वार्ड में फर्श पर भर्ती मरीजों की भीड़ रहती है. उनके लिए अस्पताल प्रशासन ने 100 बेड की व्यवस्था की है. ये सारे बेड बरामदे पर लगाये जायेंगे. बेड पर गद्दे और चादर बिछाकर मरीजों के लिए उपलब्ध कराया जायेगा.
सर्दी का मौसम प्रवेश कर चुका है. ऐसे में मरीजों को बेड मिल जाने से काफी राहत मिलेगी. वर्तमान में स्थिति यह है कि सर्जरी और मेडिसिन विभाग में बेड से अधिक मरीज भर्ती हैं.
इमरजेंसी वार्ड के लिए नहीं हो सकी व्यवस्था: इमरजेंसी वार्ड म��ं पिछले कई वर्षों से बेड से अधिक मरीज हर भर्ती हो रहे हैं. अतिरिक्त मरीज को फर्श ही उपलब्ध कराया जाता है. कई गंभीर मरीज फर्श पर लेटकर इलाज कराते हैं. फर्श पर मरीज लेटे-सोये रहते हैं और स्लाइन चढ़ते रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










