ससुराल छोड़ मायके पहुंची लड़की, फिर प्रेमी के साथ हो गयी फरार और…

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिला के नाथनगर अंतर्गत कजरैली महारानी स्थान की लड़की ने अपने मां-बाप पर बेचने का आरोप लगायी है. पति के घर से भागी लड़की ने बताया कि उसके मां-बाप ने उसे चंडीगढ़ के लड़के को 50 हजार में बेच उससे शादी करा दी. वह तीन माह तक पति के साथ […]
भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिला के नाथनगर अंतर्गत कजरैली महारानी स्थान की लड़की ने अपने मां-बाप पर बेचने का आरोप लगायी है. पति के घर से भागी लड़की ने बताया कि उसके मां-बाप ने उसे चंडीगढ़ के लड़के को 50 हजार में बेच उससे शादी करा दी. वह तीन माह तक पति के साथ रही. वह घर आना चाह रही थी. काफी जिद करने के बाद भी पति भेजने को तैयार नहीं थे. वह जबरन आने लगी, तब पति साथ ही कजरैली आ गया.
लड़की ने बताया कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती है. वह गांव के एक लड़के से प्यार करती है और उसी से शादी करेगी. लड़की मायका आने के बाद उस लड़के के साथ दिल्ली भाग गयी. पुलिस ने लड़का-लड़की को बरामद किया. थाना प्रभारी कौशल भारती ने बताया कि लड़की अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ भाग गयी थी. दोनों को बरामद किया गया है. लड़के को हिरासत में रखा गया है और लड़की का मेडिकल व 164 का बयान करा कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










