बिजली की आंख मिचौली जारी

Updated at : 25 Sep 2018 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली की आंख मिचौली जारी

भागलपुर : शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था दिन प्रति दिन गड़बड़ाती जा रही है और इसके जिम्मेदार बेफिक्र हैं. पहले जहां बिजली कटती थी तो कुछ देर में ही आ जाया करती थी मगर, कुछ दिनों से यह हाल है कि यह घंटों कटी रहने लगी है. सोमवार को पूर्वी शहर की बिजली घंटों […]

विज्ञापन
भागलपुर : शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था दिन प्रति दिन गड़बड़ाती जा रही है और इसके जिम्मेदार बेफिक्र हैं. पहले जहां बिजली कटती थी तो कुछ देर में ही आ जाया करती थी मगर, कुछ दिनों से यह हाल है कि यह घंटों कटी रहने लगी है. सोमवार को पूर्वी शहर की बिजली घंटों कटी रही और बिजली अधिकारियों से सही जवाब तक नहीं मिला.
कस्टमर केयर के कर्मचारियों से भी संतोषप्रद जवाब नहीं मिला. दरअसल, 33 हजार वोल्ट लाइन का जंफर कट गया था. इस कारण बरारी सहित सेंट्रल जेल व मायागंज विद्युत उपकेंद्र की बिजली ठप पड़ गयी थी. इस कारण पूर्वी शहर के लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा था. लगभग तीन घंटे बाद जब बिजली आयी तो लोगों ने राहत की सांस ली.
यही हाल हबीबपुर फीडर के उपभोक्ताओं को साथ भी रहा. दोपहर 11 बजे से लेकर रात 12 बजे तक बिजली कटी रही. हालांकि, यह घोषित कटौती थी मगर, लोग परेशान रहे तब तक, जबतक बिजली मिल नहीं गयी. इंजीनियर के अनुसार जर्जर तार और पोल बदलने के लिए हबीबपुर फीडर बंद रखा गया. इस दौरान एक किमी तार बदला गया.
आज भी बंद रहेगा हबीबपुर फीडर : तार बदलने के लिए हबीबपुर फीडर को मंगलवार को भी बंद रखा जायेगा. सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगा. इस दौरान हबीबपुर, शाहजंगी, कबीरपुर, दाऊदवाट आदि इलाके में बिजली नहीं रहेगी.
बरारी उपकेंद्र को अलग करने की प्लानिंग पर कोई काम नहीं : सबौर ग्रिड से बरारी उपकेंद्र को जाने वाली 33 हजार वोल्ट की आपूर्ति लाइन को अलग करने की प्लानिंग तो बनी मगर, यह कागज से धरातल पर नहीं उतर सका है. इस कारण बरारी उपकेंद्र की बिजली जब गड़बड़ाती है, तो साथ में सेंट्रल जेल व मायागंज उपकेंद्र की आपूर्ति व्यवस्था भी ध्वस्त रहती है.
दरअसल, उक्त तीनों उपकेंद्र एक ही लाइन पर स्थापित है. मालूम हो कि प्लानिंग यह बना है कि बरारी उपकेंद्र को गोपालपुर के पास से अलग कर दिया जायेगा. इससे केवल मायागंज और सेंट्रल जेल ही केवल एक लाइन पर स्थापित रह जायेगा. इससे पूर्वी शहर को कुछ राहत मिलेगी.
बिजली विभाग में कार्यरत मानव बलों की बेमियादी हड़ताल चार से, चरमरा सकती है आपूर्ति व्यवस्था
हड़ताल को सफलता बनाने के लिए की बैठक, मंगलवार को पटना में आयोजित प्रदर्शन में लेंगे भाग
भागलपुर बिजली विभाग में एजेंसी के माध्यम से लाइन मेंटेनेंस का काम करने वाले भागलपुर जिले में कार्यरत सैकड़ों मानव बल (लाइनमैन) प्रगतिशील विद्युत कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है. बेमियादी हड़ताल चार अक्तूबर है. मानव बल के हड़ताल पर चले जाने का असर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ सकती है.
वहीं कस्टमर केयर समेत विभागीय कामकाज भी प्रभावित हो सकता है. इधर, मानव बलों ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, भागलपुर सहित इस्ट भागलपुर व नवगछिया प्रमंडल में कार्यरत मानव बलों ने बैठक की और प्रदर्शन में भाग लेने पटना जाने का निर्णय लिया गया. मानव बलों ने बताया कि, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड कंपनी की दोहरी नीति और मनमानी नहीं चलने दी जायेगी.
जान जोखिम में डालकर काम करने वालों को वेतन नहीं, मजदूरी दिया जा रहा है. वह भी समय से नहीं मिल रहा है. लंबे समय से ठेका प्रथा में कार्यरत मानव बलों को रेगुलर न कर, नयी वेकेंसी के तहत भर्ती की जा रही है. ऐसा होने से मानव बल पांच हजार रुपये में ही काम करते रह जायेंगे और नयी भर्ती पर लाइनमैन को उसी काम के लिए विभाग से ज्यादा पैसे मिलेगी. जो यह कहीं से न्यायोचित नहीं होगा. ठेका प्रथा हटा कर मानव बलों को रेगुलर किया जाये.
यानी, समान काम के बदले समान वेतन और विभिन्न पदों पर निकला भर्ती को रद्द किया जाये. मानव बलों ने बताया कि तीन सूत्री मांगों से भरा ज्ञापन और चार अक्तूबर सुबह छह बजे अनिश्चितकालीन हड़ताल की सूचना प्रबंधन एवं सरकार को दे दी गयी है. मंगलवार को सुबह 11 बजे से पटना के किदवईपुरी स्थित ठाकुर प्रसाद कम्यूनिटी हॉल मे मोर्चा के सामान्य-परिषद् की बैठक पूर्व से ही नर्धिारित है जिसमें सभी की उपस्थिति अनिवार्य रूप से की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन