मुंगेर-बरियारपुर से धरहरा रूट में निगम ने भेजी 10 बसें

Updated at : 21 Sep 2018 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर-बरियारपुर से धरहरा रूट में निगम ने भेजी 10 बसें

भागलपुर : ट्रेनों के रूट में हुए परिवर्तन से आमलाेगों को कोई परेशानी का सामना करना न पड़े, इसके लिए प्रशासन ने भी तैयारी की है. मुंगेर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देश पर पथ परिवहन निगम भागलपुर ने मुंगेर-बरियारपुर से धरहरा तक बस सेवा के लिए 10 बस भेज दिया है. पथ परिवहन निगम […]

विज्ञापन
भागलपुर : ट्रेनों के रूट में हुए परिवर्तन से आमलाेगों को कोई परेशानी का सामना करना न पड़े, इसके लिए प्रशासन ने भी तैयारी की है. मुंगेर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देश पर पथ परिवहन निगम भागलपुर ने मुंगेर-बरियारपुर से धरहरा तक बस सेवा के लिए 10 बस भेज दिया है. पथ परिवहन निगम के प्रमंडलीय पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने पांच बस बरियारपुर और पांच बस धरहरा रूट के लिए भेजा है. उन्होंने बताया कि मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देश पर 10 बस भेज दिया है.
पटना के लिए तीन व कोलकाता के लिए दो बस : यात्री की सुविधा को ध्यान रखते हुए डिक्सन मोड़ स्थित प्राइवेट बस स्टैंड से पटना के तीन और कोलकाता के लिए दो बसे चलेगी. जिला मोटर मजदूर संघ के अध्यक्ष हरि प्रकाश उपाध्याय उर्फ लट्टू बाबा ने बताया कि ट्रेन रूट में परिवर्तन को देखते हुए यह बस चलायी जा रही है. पटना के लिए पहले एक ही बस चलती थी. अब दो और बस चलेगी. पहली बस रात 7:30 बजे, दूसरी बस रात 8:30 बजे और तीसरी बस रात नौ बजे पटना के लिए रवाना होगी. कोलकाता के लिए शाम 3:30 बजे और शाम 4:30 बजे खुलेगी. बांका के लिए करीब 30 बस चल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन