एजी ने सबौर में 1996 से 2017 तक तैनात बीसीओ की फिर मांगी सूची
Updated at : 15 Sep 2018 7:33 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : सृजन घोटाला में महालेखाकार (एजी) ने सबौर प्रखंड में तैनात रहनेवाले प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी(बीसीओ) की सूची मांगी है. यहां पर ही सृजन महिला विकास सहयोग समिति का कार्यालय था और समिति की गतिविधि पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को नजर रखना था. एजी ने 1996 से 2017 के बीच पदाधिकारियों की तैनाती के अलावा […]
विज्ञापन
भागलपुर : सृजन घोटाला में महालेखाकार (एजी) ने सबौर प्रखंड में तैनात रहनेवाले प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी(बीसीओ) की सूची मांगी है. यहां पर ही सृजन महिला विकास सहयोग समिति का कार्यालय था और समिति की गतिविधि पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को नजर रखना था. एजी ने 1996 से 2017 के बीच पदाधिकारियों की तैनाती के अलावा उनकी जिम्मेदारी का भी ब्योरा देने का उल्लेख किया है.
कोऑपरेटिव बैंक, अंकेक्षण पदाधिकारी की रिपोर्ट सहित सभी सहकारिता कार्यालय ऑडिट रिपोर्ट में उठाये गये बिंदुओं के जवाब भी साथ में भेजा जा रहा है. यह जवाब पहले संयुक्त निबंधक के मंतव्य से जा चुका है, लेकिन इस बार का जवाब सहकारिता विभाग के निबंधक सहयोग समितियां के मंतव्य से जायेगा. सृजन समिति के बारे में 1996 से 2003 तक के बाइलॉज संशोधन के भी कागजात को भेजा जायेगा.
सीबीआइ ने फरारी वारंटी राजीव रंजन सिंह के लिए बिछाये जाल
सीबीआइ फरार वारंटी पूर्व भू अर्जन पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह की गिरफ्तारी को लेकर उनके पटना सहित अन्य जगहों पर आवास पर छापेमारी करेगी. इस दौरान उनके परिजनों से भी टीम पूछताछ करेगी. राजीव रंजन सिंह के बारे में पता लगाने को लेकर पहले ही सामान्य प्रशासन से उनके घर का पता लिया जा चुका है. गिरफ्तारी को लेकर उनके आधार व पैन कार्ड नंबर पर जारी होनेवाले सभी कागजात को सर्विलांस पर लगा दिया गया.
सीबीआइ कोर्ट में चार केसों में चार्जशीट दायर होने के बाद आरोपित राजीव रंजन सिंह सहित सात लोगों के खिलाफ संज्ञान लिया गया था. आरोपित को बार-बार कोर्ट से सम्मन नोटिस भेजा गया, लेकिन वे उपस्थित होकर अपना पक्ष नहीं रखे. इस कारण सीबीआइ कोर्ट ने 11 सितंबर को वारंट जारी कर दिया. यह वारंट राजीव रंजन सिंह के अतिरिक्त कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार की पत्नी इंदू गुप्ता, क्षेत्रीय कार्यालय पूर्णिया बीओबी के वरुण कुमार, बैंक कर्मी सुबोध दास, रामकृष्ण झा, प्रवीण कुमार, एके विश्वास के खिलाफ हुआ था. सीबीआइ कोर्ट से जारी वारंट को 13 सितंबर को सीबीआइ ने रिसीव किया.
सहकारिता विभाग की ऑडिट रिपोर्ट पर दिये जवाब में दोबारा मांगे कागजात
सहकारिता विभाग के निबंधक के मंतव्य के साथ जायेगी रिपोर्ट
कोऑपरेटिव बैंक, अंकेक्षण पदाधिकारी की रिपोर्ट का भी दिया जायेगा ब्योरा
पूर्व में एजी को संयुक्त निबंधक के मंतव्य के साथ भेजी जा चुकी है रिपोर्ट
सबौर के बीओबी की पूर्व मैनेजर की बार-बार हो रही बुलाहट
सीबीआइ की ओर से सबौर के बैंक ऑफ बड़ौदा की पूर्व मैनेजर को बार-बार पूछताछ के लिए बुलाने का नोटिस जारी हो रहा है. इस बारे में सीबीआइ आगे की कार्रवाई के बारे में सोच रही है. सृजन घोटाले से जुड़े मामले में उक्त पूर्व मैनेजर की पूछताछ में कई चीजों पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




