विक्रमशिला सेतु के पाये में दरार, 24 से तीन शिफ्ट में शुरू हो सकता है रिपेयर वर्क

Updated at : 08 Sep 2018 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
विक्रमशिला सेतु के पाये में दरार, 24 से तीन शिफ्ट में शुरू हो सकता है रिपेयर वर्क

भागलपुर : 24 सितंबर से विक्रमशिला सेतु के पिलर में आई दरार के रिपेयर वर्क की अनुमति कार्य एजेंसी को मिल सकती है. इसे लेकर अभी सदर एसडीओ व डीएसपी स्तर पर आम चर्चा के तहत सहमति बनी है. इसके आधार पर ट्रैफिक प्लान तैयार किया जायेगा और उसे डीएम के पास अंतिम मंजूरी के […]

विज्ञापन
भागलपुर : 24 सितंबर से विक्रमशिला सेतु के पिलर में आई दरार के रिपेयर वर्क की अनुमति कार्य एजेंसी को मिल सकती है. इसे लेकर अभी सदर एसडीओ व डीएसपी स्तर पर आम चर्चा के तहत सहमति बनी है. इसके आधार पर ट्रैफिक प्लान तैयार किया जायेगा और उसे डीएम के पास अंतिम मंजूरी के लिए भेजा जायेगा. विक्रमशिला सेतु के पाये में आयी दरार को ठीक कराने के दौरान पूरी तरह यातायात पर रोक लगी रहेगी.
सदर एसडीओ आशीष नारायण व सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने शुक्रवार को ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था पर भी चर्चा की. पुल निर्माण निगम खगड़िया डिवीजन के प्रशासन को सौंपे प्रस्ताव में रिपेयर वर्क पर कितने दिन लगेंगे, इस संबंध में दोनों पदाधिकारियों ने बातचीत की.
ये हैं पुल निर्माण निगम के प्रस्ताव
पुल निर्माण निगम ने दरार की मरम्मति को लेकर 12 सितंबर से अगले 20 दिनों (10-10 दिन का शेड्यूल) के लिए पुल पर ट्रैफिक ब्लॉक मांगा है.
यह हुई रिपेयर वर्क के तरीके पर चर्चा
पुल निर्माण निगम व कार्य एजेंसी को पाये में आयी दरार को भरने के लिए तीन शिफ्ट में ड्यूटी करना होगा. जिससे तय समय में काम पूरा हो सके.
तीन शिफ्ट में ड्यूटी के दौरान विभाग, कार्य एजेंसी के प्रतिनिधि मॉनीटरिंग करे और लापरवाही नहीं बरता जाये.
12 सितंबर से रिपेयर वर्क की अनुमति देना मुश्किल होगा, क्योंकि मुहर्रम 21 सितंबर को होगा. पर्व को लेकर पुल पर ट्रैफिक व्यस्तता अधिक होगी.
24 सितंबर से रिपेयर वर्क का काम शुरू करने पर उसे 10 अक्तूबर से पहले हर हाल में पूरा करना होगा. क्योंकि 10 अक्तूबर से दशहरा का पर्व है और फिर से चहल पहल बढ़ जायेगी.
पुल निर्माण निगम ने 10-10 दिन के दो अलग शेड्यूल में काम करने के प्रस्ताव होने से ट्रैफिक शेड्यूल भी उसी के अनुसार होगा.
यह है प्राथमिक रूप से आये सुझाव
ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान जाह्नवी चौक पर ही विभिन्न दिशा में जानेवाले बस लगेंगे. वहां से पुल के मरम्मत वाली जगह तक ऑटो का परिचालन होगा. संबंधित जगह से यात्री पैदल मरम्मत वाले हिस्से में आ-जा सकेंगे. भागलपुर की तरफ आने के बाद फिर वहां से ऑटो का परिचालन शहर की तरफ रहेगा. मरम्मत के दौरान लोगों की आवाजाही को लेकर कुछ रास्ता कार्य एजेंसी से मांगा जायेगा.
सदर एसडीओ व सिटी डीएसपी ने किया मंथन
प्रशासनिक स्तर पर जिलाधिकारी व एसएसपी देंगे ट्रैफिक ब्लॉक पर मंजूरी
पुल पर 40 मीटर के मरम्मत वाले मार्ग के दोनों तरफ ठहरेंगे ऑटो
यह रहेगी आगे की गतिविधि
पुल निगम के प्रस्ताव पर सदर एसडीओ व सिटी डीएसपी एक ट्रैफिक प्लान बनायेंगे. प्लान के बारे में जिलाधिकारी को पत्र भेजा जायेगा. डीएम व एसएसपी स्तर पर ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था आदि मसले पर विचार होगा और यातायात व्यवस्था का टाइम लाइन बनाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन