हुजूर, झूठ बोलते हैं आपके अिधकारी 150 में िसर्फ 25 घर बने हैं शौचालय

Updated:
विज्ञापन

कई के घर शौचालय बना भी तो निर्माण की राशि का नहीं हुआ भुगता सबौर : सबौर प्रखंड ओडीएफ घोषित हो चुका है लेकिन प्रखंड के लोदीपुर पंचायत के का हाल बुरा है. यहां के 150 परिवार में महज 25 के घर शौचालय बना है. वार्ड संख्या 8 की अफसाना ने बताया कि हमने शौचालय […]

विज्ञापन

कई के घर शौचालय बना भी तो निर्माण की राशि का नहीं हुआ भुगता

आपके शहर में

विज्ञापन
सबौर : सबौर प्रखंड ओडीएफ घोषित हो चुका है लेकिन प्रखंड के लोदीपुर पंचायत के का हाल बुरा है. यहां के 150 परिवार में महज 25 के घर शौचालय बना है. वार्ड संख्या 8 की अफसाना ने बताया कि हमने शौचालय के लिए सभी लोगों से मिन्नतें की लेकिन आज तक नहीं बना है. अब बोलते हैं कि जो बना सो बना अब नहीं बनेगा. हमारे मोहल्ले में सौ घर के आसपास है. लेकिन मुश्किल से 20-25 घरों में शौचालय है. वार्ड संख्या 9 की ग्राम कचहरी पंच सोनी देवी ने बताया कि यहां लगभग 60 घर है. लेकिन 10 लोगो का ही शौचालय बना है. उनकी भी राशि का भुगतान नहीं हुआ है. कई जगहों पर बिचौलिये हावी हैं. सुनील पासवान, जूली देवी, धोलटन पासवान, उमेश पासवान, रानी देवी, शिशुपाल पासवान सहित अन्य लोगों का शौचालय बनने के बाद भी राशि नहीं मिली है.
कई जगहों पर तो यह स्थिति है कि ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम कचहरी पंच तक के घर में शौचालय अब तक नहीं बन पाया है. वार्ड सदस्या 9 रानी देवी, ग्राम कचहरी पंच 9 सोनी देवी, ग्राम कचहरी पंच 10 राम स्वरूप पासवान के घर पर शौचालय नहीं बना है. वार्ड संख्या 10 की लक्ष्मी देवी, जशोदा देवी, शीला देवी, रानी देवी, सोनी देवी, पूजा देवी ने बताया कि शौचालय नहीं रहने के कारण मजबूरी में शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है. सुमित्रा देवी ने बताया कि हमलोग मजदूरी करते हैं. अब कहां-कहां दौड़ें. वार्ड संख्या 9 एवं 10 में लगभग 150 परिवार के टोले में स्थिति बद से बदतर है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन