सिर पर पत्थर से प्रहार कर वार्ड सदस्य की मां की हत्या
सन्हौला : सन्हौला थाना क्षेत्र के आजमपुर गांव में वार्ड सदस्य मनोज दास की मां दुलारी देवी (60) की गांव के ही एक व्यक्ति ने सिर पर पत्थर मार कर हत्या कर दी. शुक्रवार की रात महिला अपने घर के दरवाजे के बाहर सोयी थी. देर रात करीब एक बजे गांव के ही भोली दास […]
सन्हौला : सन्हौला थाना क्षेत्र के आजमपुर गांव में वार्ड सदस्य मनोज दास की मां दुलारी देवी (60) की गांव के ही एक व्यक्ति ने सिर पर पत्थर मार कर हत्या कर दी. शुक्रवार की रात महिला अपने घर के दरवाजे के बाहर सोयी थी. देर रात करीब एक बजे गांव के ही भोली दास के बेटे नंदकिशोर दास वहां आया और एक एक बड़े पत्थर से उसके सिर पर प्रहार कर दिया,
आपके शहर में
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. महिला की चीखने की आवाज से घर के लोग दौड़े. महिला को खून से लथपथ देख सभी चीखने-चिल्लाने लगे. आवाज सुनकर गांव के लोग भी जुट गये. वहां महिला का शव पड़ा था. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और पूछताछ की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए