गंगा धार पार करने में छात्र डूबा
Updated at : 31 Aug 2018 4:46 AM (IST)
विज्ञापन

अकबरनगर : थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर के दसरासिया दियारा में गुरुवार को गंगा की छोटी धार पार करने के दौरान श्रीरामपुर निवासी विकास चौधरी का पुत्र नितेश कुमार (18) डूब गया. नितेश इंटर का छात्र है. उसके परिजन, ग्रामीण और एसडीआरएफ टीम तलाश में जुटे हैं. जानकारी के अनुसार नितेश अपने पिता के साथ मवेशी […]
विज्ञापन
अकबरनगर : थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर के दसरासिया दियारा में गुरुवार को गंगा की छोटी धार पार करने के दौरान श्रीरामपुर निवासी विकास चौधरी का पुत्र नितेश कुमार (18) डूब गया. नितेश इंटर का छात्र है. उसके परिजन, ग्रामीण और एसडीआरएफ टीम तलाश में जुटे हैं.
जानकारी के अनुसार नितेश अपने पिता के साथ मवेशी की देखभाल करने जा रहा था. रास्ते में पिता शौच के लिए रुक गया. नितेश अकेले ही आगे चला गया. गंगा के किनारे छोटी धार को तैर कर वह पार करना चाह रहा था. इसी दौरान वह तेज बहाव में बह गया. गंगा के किनारे 25 फीट गहरा गड्ढा था. छात्र के उसी में डूबने की आशंका है.
जब पिता वहां पहुंचा और नितेश को नहीं देखा, तो उसने शोर मचाया. आसपास के लोग दौड़े, लेकिन छात्र का पता नहीं चला. परिजनों ने सुलतानगंज के सीओ शशिकांत कुमार व अकबरनगर के थानाध्यक्ष विकास सिंह को भी हादसे की सूचना दी. सीओ ने एसडीओ भागलपुर को सूचना दी. एसडीओ के निर्देश पर भागलपुर से एसडीआरएफ की टीम भेजी गयी. एसडीआरएफ की टीम देर शाम तक दियारा पहुंची और छात्र की तलाश में जुट गयी. छात्र के डूबने से उसके घर में कोहराम मच गया. परिजनों ने बताया कि नितेश बिंदेश्वरी महाविद्यालय लखीसराय में इंटर सेकेंड इयर का छात्र था. नितेश दो भाई में छोटा है. पिता खेतीबारी करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




