करंट लगने से ट्रैक्टर चालक की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक गांव में घर में पंखा लगाने के दौरान करंट लग जाने से बाबूलाल मंडल के पुत्र शैलेंद्र मंडल की मौत हो गयी. शैलेंद्र ट्रैक्टर चालक था. करंट लगने के बाद गंभीर हालत में शैलेंद्र को परिजन नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले गये, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. […]
विज्ञापन
नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक गांव में घर में पंखा लगाने के दौरान करंट लग जाने से बाबूलाल मंडल के पुत्र शैलेंद्र मंडल की मौत हो गयी. शैलेंद्र ट्रैक्टर चालक था. करंट लगने के बाद गंभीर हालत में शैलेंद्र को परिजन नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले गये, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. शैलेंद्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पत्नी ललिता देवी अपने पति के शव से लिपट कर दहाड़ मार कर रो रही थी. तीन छोटे-छोटे बच्चे भी चीख-चीख कर रो रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










