कर्ज में डूबी महिला ने खाया जहर इलाज के दौरान अस्पताल में मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2018 5:30 AM
भागलपुर : नवगछिया अनुमंडल के परबत्ता थाना क्षेत्र के खगड़ा गांव की रहने वाली महिला रंजू देवी (32) ने मंगलवार को जहर खाकर जान दे दी. इलाज के लिए साथ में आये पति अजय कुमार ने आत्महत्या का कारण बैंक और अन्य संस्थानों से लिया गया कर्ज बताया. पति ने बताया कि घर बनाने के […]
भागलपुर : नवगछिया अनुमंडल के परबत्ता थाना क्षेत्र के खगड़ा गांव की रहने वाली महिला रंजू देवी (32) ने मंगलवार को जहर खाकर जान दे दी. इलाज के लिए साथ में आये पति अजय कुमार ने आत्महत्या का कारण बैंक और अन्य संस्थानों से लिया गया कर्ज बताया. पति ने बताया कि घर बनाने के लिए पत्नी ने कई जगहों से कर्ज लिया था.
पति अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह को वह बाजार से सब्जी लेकर आया था. इसके बाद उसकी पत्नी खाना बनाने लगी. करीब दस बजे वह गांव में ही अपने दोस्तों के पास चला गया. तभी ग्यारह बजे उनकी पोशपुत्री सुहानी ने फोन कर सूचना दी कि मां को लगातार उल्टियां हो रही है. उसके बाद वह भागकर घर पहुंचा तो पत्नी की हालत खराब देख उसने तुरंत गांव के ही टेंपो को मंगवाया और पत्नी को
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










