संगठन की सक्रियता में अपनी भूमिका बढ़ायें तभी जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभा पायेंगे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
भागलपुर : भागलपुर भाजपा के लोकसभा प्रभारी कुमार प्रणय ने कहा कि संगठन की सक्रियता में अपनी भूमिका को बढ़ाना हाेगा, तभी हम अपनी जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा पायेंगे. ये बातें उन्होंने बुधवार को तिलकामांझी स्थित एक होटल में भाजपा की जिला बैठक को संबोधित करते हुए कहीं. इस दौरान 12 जुलाई को पटना में होने […]
विज्ञापन
भागलपुर : भागलपुर भाजपा के लोकसभा प्रभारी कुमार प्रणय ने कहा कि संगठन की सक्रियता में अपनी भूमिका को बढ़ाना हाेगा, तभी हम अपनी जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा पायेंगे. ये बातें उन्होंने बुधवार को तिलकामांझी स्थित एक होटल में भाजपा की जिला बैठक को संबोधित करते हुए कहीं. इस दौरान 12 जुलाई को पटना में होने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गयी.
आपके शहर में
विज्ञापन
इस दौरान लोकसभा प्रभारी कुमार प्रणय ने कहा कि, संगठन की सक्रियता में अपनी भूमिका बढ़ाएं, तभी हम जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभा पायेंगे. वहीं कार्यकर्ताओं को दायित्वबोध विभाग विस्तारक प्रद्मुन श्रीवास्तव ने कराया. उन्होंने कहा कि हमारे संगठन में किसी को पद नहीं मिलता, बल्कि दायित्व मिलता है. दायित्व हम स्वेच्छा से लेते हैं. इसलिए उसे ईमानदारी पूर्वक निभानी चाहिए. कार्यकर्ताओं में उत्साह जगाने के लिए संगठन को विपरीत परिस्थिति में काम और यहां तक के सफर से लोकसभा पालक हरिवंशमनि सिंह ने अवगत कराया.
बैठक में जिला मीडिया प्रभारी रोशन सिंह, आइटी संयोजक आदित्य पांडे, सरस्वती कुमार, मुकेश सिंह, प्रो. किरण सिंह कन्हाई मंडल, आनंद शुक्ला, डॉ प्रीति शेखर, पवन मिश्रा, अभिनव कुमार, लीना सिन्हा, गोपाल मंडल, श्यामल किशोर मिश्रा, सर्वेंद्र यादव, आदित्य पांडे, प्रिंस मंडल, उमाशंकर, संदीप शर्मा, सुष्मिता सिंह, कुमकुम द्विवेदी सहित पाटी सदस्य मौजूद थे. बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष दिलीप निराला और मंच का संचालन विजय कुशवाहा ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन