वर्क सस्पेंड के कारण नहीं हो सकी कुमार अनुज व स्वास्थ्य विभाग के गबन हुई राशि की सुनवाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2018 4:07 AM
भागलपुर : पूर्व सदर एसडीओ कुमार अनुज के खिलाफ बागबाड़ी में दुकान आवंटन में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के मामले में नीलाम पत्र वाद की सुनवाई शुक्रवार को नहीं हो पायी. शिक्षा विभाग से दायर नीलाम पत्र वाद की सुनवाई अब 20 जुलाई को होगी. अधिवक्ता की मौत को लेकर विधिज्ञ संघ में वर्क सस्पेंड […]
भागलपुर : पूर्व सदर एसडीओ कुमार अनुज के खिलाफ बागबाड़ी में दुकान आवंटन में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के मामले में नीलाम पत्र वाद की सुनवाई शुक्रवार को नहीं हो पायी. शिक्षा विभाग से दायर नीलाम पत्र वाद की सुनवाई अब 20 जुलाई को होगी. अधिवक्ता की मौत को लेकर विधिज्ञ संघ में वर्क सस्पेंड था, इस कारण अधिविक्ता द्वारा जिरह नहीं हो पायी. वहीं सृजन से संबंधित सिविल सर्जन बनाम बैंक ऑफ बड़ौदा मामले में भी सुनवाई नहीं हो सकी. उसमें भी 20 जुलाई को अगली तिथि दी गयी. उक्त दोनों की सुनवाई नीलाम पत्र पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता दीपू कुमार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










