bhagalpur news. जगदीशपुर पुलिस ने पिकअप वैन से बरामद किया दस लाख का 1122 विदेशी शराब
Published by : NISHI RANJAN THAKUR Updated At : 21 May 2026 12:56 AM
जगदीशपुर थाना पुलिस ने सन्हौला चेकपोस्ट के समीप सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक पिकअप वाहन से 1122 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.
जगदीशपुर थाना पुलिस ने सन्हौला चेकपोस्ट के समीप सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक पिकअप वाहन से 1122 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शराब लदे वाहन को जब्त कर लिया है. वहीं मौके से दो मोबाइल फोन भी बरामद किये गये. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार, पिता राजेन्द्र कुमार, निवासी न्यू शिमलापुरी सतगुरु नगर, थाना डब्बा, जिला लुधियाना (पंजाब) व गुरुलाल सिंह, पिता सरदार सुखदेव सिंह, निवासी गुरूअली, थाना बरपाल, जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है. धनबाद से मधेपुरा ले जायी जा रही थी शराब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि धनबाद की ओर से एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर भागलपुर होते हुए मधेपुरा ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही एसएसपी भागलपुर प्रमोद कुमार यादव के निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह की निगरानी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि व्यवस्था) नवनीत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने धनबाद से भागलपुर आने वाले मुख्य मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया. इसी दौरान जगदीशपुर थाना क्षेत्र स्थित सन्हौला चेकपोस्ट के समीप एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गयी. जांच के दौरान वाहन में छिपाकर रखी गई 1122 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. पंजाब में 10 लाख व बिहार के अवैध बाजार में इसका मूल्य 20 लाख रुपये है 1122 लीटर शराब का मूल्य पंजाब में शराब की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए बतायी जा रही है जबकि बिहार के ब्लैक (अवैध) बाजार में शराब का कुल मूल्य 20 लाख रुपये से अधिक बतायी जा रही है. गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपियों के खिलाफ जगदीशपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह बड़ी खेप बिहार में किसके इशारे पर लायी जा रही थी. इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं. पुलिस की कार्रवाई में पुलिस अवर निरीक्षक सह थानाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक अमरजीत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सत्यनारायण ठाकुर, सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार पासवान, सिपाही मानसिंह तथा सिपाही दीपक कुमार शामिल रहे. भागलपुर पुलिस की इस कार्रवाई को शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










