भागलपुर में फिर मिले 10 कोरोना पॉजिटिव, 208 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

Updated at : 04 Jun 2020 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर में फिर मिले 10 कोरोना पॉजिटिव, 208 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

जिले में फिर मिले 10 कोरोना पॉजिटिव, कुल 208 मरीज

विज्ञापन

भागलपुर : जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या घटने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को एक ओर जहां कोरोना पॉजिटिव 16 मरीज मेडिकल कॉलेज अस्पताल से ठीक होकर अपने घर गये. वहीं दूसरी और बुधवार को एक बार फिर 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल गये. इन मरीजों के मिलने के बाद जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 208 हो गयी है. जितने भी मरीज मिले है उनमें से लगभग सभी प्रवासी हैं.

सभी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से भागलपुर पहुंचे हैं. कोई दिल्ली से तो कोई महाराष्ट्र व गुजरात की यात्रा कर भागलपुर पहुंचा है. सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को जिले में 10 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इनमें नारायणपुर प्रखंड के बलाहा गांव निवासी 38, 32, 26 साल का युवक शामिल है तो यही की एक आठ साल की बच्ची भी कोरोना पॉजिटिव हो गयी है. कहलगांव प्रखंड अंतर्गत नंदगोला गांव की दो साल की बच्ची, सबौर फरका के 33 तो महेशपुर परघड़ी गांव के 32 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव मिला है.

नवगछिया की19 वर्षीय महिला, जगदीशपुर के 27 वर्षीय युवक, सुल्तानगंज प्रखंड का 30 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है. सभी मरीज अपने अपने प्रखंड और अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास में होम क्वारेंटिन है. मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम एक्टिव हो गयी है. इन सभी मरीजों को होम क्वारेंटिन सेंटर से कोविड केयर सेंटर घंटाघर लाने का काम शुरू कर दिया गया है. इन सभी के आने के बाद यहां भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 30 पार हो जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन