ePaper

पति की तलाश में बंगाल की महिला पहुंची भभुआ थाना, लॉकडाउन में की थी शादी

Updated at : 13 Nov 2020 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
पति की तलाश में बंगाल की महिला पहुंची भभुआ थाना, लॉकडाउन में की थी शादी

थानाध्यक्ष रामानंद मंडल का इस संबंध में कहना था कि महिला के आपबीती पर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. युवक का पता लगाया जा रहा है.

विज्ञापन

भभुआ सदर : मां की बीमारी का बहाना बना कर भागे पति की तलाश में पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के पानागढ़ की रहनेवाली एक महिला गुरुवार को भभुआ पहुंची. इस दौरान महिला ने भभुआ थाने में पहुंच कर पुलिस से भागे पति की तलाश करने की अपील की है.

महिला पानागढ़ की रहनेवाली तालेब अली की बेटी रोशनी खातून है. जबकि, उसका पति भभुआ थाना क्षेत्र के दतियांव गांव निवासी हसनैन अंसारी का बेटा गुलजार अंसारी बताया जाता है.

गुरुवार को पति की तलाश में बंगाल से भभुआ पहुंची महिला ने पुलिस को बताया कि गुलजार से उसकी मुलाकात तीन वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के अकबरपुर स्थित एक मजार पर हुई थी. इस बीच दोनों के बीच संबंध बढ़ा, तो युवक उस के घर पानागढ़ के माझापाड़ा आने-जाने लगा.

इसी दौरान उसके घरवालों के रजामंदी पर युवक ने उसके साथ लॉकडाउन के अवधि में शादी कर ली. लेकिन, इस बीच उसका पति दो माह पहले अपनी मां की तबीयत खराब होने और उन्हें देखने का कहते हुए अपने गांव चला आया और फिर वह दोबारा उसके पास नहीं लौटा.

इधर, वह पति बने युवक को पिछले दो महीने से वापस आने का राह देखती रही. लेकिन, वह नहीं लौटा, तो वह स्वयं ही उसे ढूंढ़ने भभुआ चली आयी. इस मामले में महिला ने पुलिस से उसके पति का पता लगाने की गुहार लगायी है.

इधर, थानाध्यक्ष रामानंद मंडल का इस संबंध में कहना था कि महिला के आपबीती पर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. युवक का पता लगाया जा रहा है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन