BH series: बीएच नंबर सीरीज के गाड़ी मालिकों को एक बार में देना होगा 14 वर्षों का टैक्स, इतने दिनों का मिला समय

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 22 Jan 2025 9:36 PM

विज्ञापन

BH Number Series News

Bihar News: बिहार परिवहन विभाग ने नया आदेश जारी करते हुए कहा है कि अब एक बार में 14 वर्षों का टैक्स देना होगा. टैक्स भरने के लिए पुराने मालिकों को नोटिस भी भेजा जा रहा है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में बीएच सीरीज के तहत निबंधित गाड़ियों को एक बार में 14 वर्षों का टैक्स देना होगा. वहीं, पूर्व से इस सीरीज से निबंधित वाहनों का शेष 12 वर्षों का बकाया कर जमा करने के लिए 60 दिनों का समय दिया गया है. राज्यभर में पुराने वाहन मालिकों को नोटिस भेजा जा रहा है. परिवहन विभाग की अधिसूचना पर सभी जिलों को इस संबंध में निर्देश दिया गया है. वहीं, जिलों को आदेश दिया है कि भुगतान में देर करने के बाद देय तिथि से सात दिनों के बाद भुगतान में देरी के मामले में 100 रुपया प्रतिदिन की अतिरिक्त राशि देनी होगी. पूर्व में इस सीरीज की गाड़ी पर दो वर्षों का टैक्स लेने का प्रावधान था.

बिहार में लगभग 20 हजार से अधिक गाड़ियां

परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में 20 हजार से अधिक गाड़ियां बीएच सीरीज की है. पटना में अकेले लगभग दो हजार से अधिक गाड़ियां चल रही है. वहीं, बाकी जिलों को मिलाकर लगभग 20 हजार नयी-पुरानी गाड़ियां हैं, इन सभी गाड़ियों में वैसी गाड़ियां भी हैें, जो पूर्व में दो वर्षों का टैक्स जमा कर चल रही थीं. अब वैसी सभी गाड़ियों को 12 अतिरिक्त वर्षों का टैक्स देना होगा. सभी जिलों के डीटीओ कार्यालय से ऐसी पुरानी गाड़ियों के मालिकों को नोटिस भेजा जा रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बीएच सीरीज की गाड़ी के बारे में जानिए

परिवहन विभाग के मुताबिक बीएच नंबर प्लेट को भारत सीरीज नंबर प्लेट कहा जाता है. ऐसी नंबर प्लेट जिस गाड़ी पर लगी होती है, वो देशभर में मान्य है. इस नंबर प्लेट में सबसे पहले इसमें 21, 22, 23 जैसे अंक लिख होते हैं, यह गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कब हुआ दर्शाता है. इस सीरीज का लाभ उन्हें मिलता है, जो सरकारी और निजी क्षेत्र में ऐसे काम कर रहे हैं, जिनका बार-बार ट्रांसफर होता रहता है. यह नंबर उन्हें मिलता है,ताकि वह जिस राज्य में जाकर रहेंगे बस वहां का टैक्स जमा करना पड़ता है. विभाग के मुताबिक निजी कंपनियों के वैसे कर्मचारी भी यह नंबर प्लेट लगा सकते हैं, जिनके दफ्तर कम -से -कम चार राज्यों में हैं और उन्हें वहां ट्रांसफर किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: Khan Sir Video: बिहार के रतन टाटा किशोर कुणाल को मिलना चाहिए ‘भारत रत्न’, खान सर ने कर दी बड़ी मांग

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन