बाजार के लिए निकली महिला की सड़क किनारे मिली लाश

Updated:
विज्ञापन

पति की मौत के बाद अपने मायके में रह रहीं महिला का शव सड़क किनारे पाये जाने से सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

बेतिया. पति की मौत के बाद अपने मायके में रह रहीं महिला का शव सड़क किनारे पाये जाने से सनसनी फैल गयी. पुलिस ने किसी जहरीला पदार्थ के खाने या हृदयगति रुकने से मौत की आशंका जतायी है. घटना सिकटा थाना क्षेत्र की है. महिला की पहचान बलथर वार्ड नंबर दो निवासी रंजू के रुप में हुई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस चौकीदार दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें परिजनों से इसकी जानकारी मिली. जिसके अनुसार मंगलवार को बलथर थाना क्षेत्र के बलथर वार्ड नंबर दो में अपने मायके में रह रही रंजू शाम चार बजे सिकटा बाजार के लिए निकली थी. देर शाम तक वह वापस घर नहीं आयी तो परिजन खोजबीन करने लगे. इसी बीच रात के करीब 11 बजे रंजू का शव बलथर सिकटा के रास्ते में स्थित परसा पुल के समीप सड़क किनारे पाया गया. उसके मुंह से झाग निकल रहा था. रंजू बलथर निवासी दशरथ मांझी की पुत्री है. उसकी शादी 18 वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन करीब छह वर्ष पूर्व पति की मौत के बाद वह अपने मायके में आकर रहने लगी थी. उसके दो बच्चे भी है. मंगलवार की शाम वह बाजार के लिए निकली थी और रात में उसका शव बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी. फिलहाल कोई आवेदन नहीं मिला है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन