दक्षिणी तेलुआ पंचायत में सड़क पर सालभर जलजमाव, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर दी सड़क जाम की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
जल जमाव के विरुद्ध प्रदर्शन करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

जल जमाव के विरुद्ध प्रदर्शन करते ग्रामीण

पश्चिमी चंपारण की दक्षिणी तेलुआ पंचायत में लगातार जलजमाव से ग्रामीण आक्रोशित हैं. लंबे समय से शिकायत के बावजूद समाधान न होने पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और जल्द कार्रवाई न होने पर सड़क जाम की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

West Champaran News: प्रखंड की दक्षिणी तेलुआ पंचायत के वार्ड संख्या 11 और 12 में सड़क पर लगातार जलजमाव से ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. सोमवार को लोगों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई और जल्द समाधान नहीं होने पर मुख्य सड़क जाम करने की चेतावनी दी.

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है.

सालभर जलभराव से आवागमन प्रभावित

ग्रामीण शिवाजी साह, बदला साह, संदीप कुमार, फूलमती देवी, राजेश कुमार, हीरा मोती देवी और कृष्ण कुमार ने बताया कि सड़क पर पूरे वर्ष पानी जमा रहता है.

इस कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है. बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है.

कई बार शिकायत, फिर भी नहीं हुआ समाधान

ग्रामीणों का कहना है कि जलजमाव की समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.

इसी वजह से लोगों में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है.

वार्ड सदस्य ने भी उठाए सवाल

वार्ड सदस्य मुस्लिम अंसारी ने बताया कि सड़क निर्माण के समय उन्होंने सड़क की ऊंचाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर आपत्ति दर्ज कराई थी.

उनका कहना है कि उस समय उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया, जिसका परिणाम यह है कि आज भी सड़क पर स्थायी जलजमाव की समस्या बनी हुई है.

समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द जल निकासी की व्यवस्था कर सड़क को जलजमाव से मुक्त नहीं कराया गया, तो वे मुख्य सड़क जाम कर आंदोलन करेंगे.

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान निकालने की मांग की है.


विज्ञापन
राजकुमार पासवान

लेखक के बारे में

By राजकुमार पासवान

राजकुमार पासवान वर्ष 2001 से पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. इन्होंने दस्यु सरगनाओं के आतंक, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर अपनी अलग पहचान बनाई. वर्तमान में वे प्रभात खबर से संवाददाता के रूप में जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन