सिकटा में रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

बलथर थाना क्षेत्र के भौरा रेलवे ढाला के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव रेलवे लाइन किनारे बरामद हुआ. पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव की पहचान कराने का प्रयास जारी है.

विज्ञापन

Sikta News: बलथर थाना क्षेत्र के भौरा रेलवे ढाला से करीब 400 मीटर पश्चिम रेलवे लाइन किनारे सोमवार अहले सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ. शव रेलवे पोल संख्या 408/13 और 408/15 के बीच पड़ा मिला. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया.

ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

बलथर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने से मौत का प्रतीत होता है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

पहचान के लिए पुलिस जुटा रही जानकारी

पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के गांवों में जानकारी जुटा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.


विज्ञापन
अमर कुमार

लेखक के बारे में

By अमर कुमार

अमर कुमार को पत्रकारिता जगत में 10 वर्षों का अनुभव. अपराध रिपोर्टिंग, कला संस्कृति रंग कर्म, सिनेमा की खबरों के संकलन में रूचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन