चंद्रावत नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की हुई मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Sep 2024 8:18 PM
नौतन अंचल क्षेत्र के पूर्वी नौतन पंचायत के बलुआ गांव के दो बच्चों की मौत मंगलवार को चंद्रावत नदी में नहाने के दौरान डूबने से हो गई.
जगदीशपुर. नौतन अंचल क्षेत्र के पूर्वी नौतन पंचायत के बलुआ गांव के दो बच्चों की मौत मंगलवार को चंद्रावत नदी में नहाने के दौरान डूबने से हो गई. बच्चों को डूबने की खबर गांव में मिलते ही हाहाकार मच गया. ग्रामीण जब तक नदी की तरफ दौड़े, तब तक दोनों बच्चे पानी पीने से मर चुके थे. मृतक बच्चों की पहचान शकील खान के 12 वर्षीय पुत्र आफान आलम व आजाद खां के आठ वर्षीय पुत्र मुराद अली के रुप में हुई है. मृतकों के परिजनों ने बताया कि जीउतिया नहाने के दौरान सभी चंद्रावत नदी पहुंचे थे. इसी क्रम में गांव के अन्य बच्चों के साथ नहाने के दौरान इन दोनों की डूबने से मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी. सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. घटनास्थल पर पुलिस पहुंच शव को ग्रामीणों की मदद से ढूंढ निकाला. परिजन पीएचसी नौतन लाये, जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों में चीत्कार मचा हुआ है. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. सीओ अजीत कुमार झा ने कहा कि बच्चों को डूबने की घटना दर्दनाक हादसा हुई है. पोस्टमार्टम के बाद सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता राशि परिजनों को दिला दिया जाएगा. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंचकर मामले की गहन जांच करने में जुट गयीं. घटना के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. ग्रामीण पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने में लगे हुए हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










